Watch: वाटर क्रिकेट का शानदार नजारा और फिर DRS, गांव के लड़कों का वीडियो देख हो जायेंगे हैरान
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 24 Jun 2023 7:00 PM
भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी कोई नयी बात नहीं है. यहां गांव-गांव आपको क्रिकेट खेलते बच्चे दिख जायेंगे. इसी प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन वीडियो में दिखाया गया क्रिकेट थोड़ा अलग है. बच्चे घुटने तक पानी में क्रिकेट का मजा ले रहे हैं.
क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि एक छोटे से गांव में भी बच्चे बैट और बॉल से खेलते दिख जायेंगे. अब तक आपने मैदान पर क्रिकेट खेलते तो कितने बच्चों को देखा होगा, लेकिन कभी पारी पर क्रिकेट खेलते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ बच्चे घुटने तक पानी में क्रिकेट खेल रहे हैं. पानी में क्रिकेट खेलना उतना हैरान नहीं करेगा, जितना इस वीडियो में जो डीआरएस दिखाया गया है वह चौंकाने वाला है.
भारत में क्रिकेट की दीवानगी कोई नयी बात नहीं है. प्रशंसकों द्वारा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने के लिए हद पार करने से लेकर भारतीय टीम के स्टार कलाकारों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने तक, इस देश में सब कुछ बिल्कुल सामान्य है. हालांकि, चीजें केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या घरेलू स्तर तक ही सीमित नहीं हैं. भारत के हर कोने में क्रिकेट का मैच देखा जा सकता है.
Also Read: सुरेश रैना ने Amsterdam में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, तो विराट कोहली ने किया यह वादा
चारों ओर इतनी क्रिकेट होने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खेल के एक वीडियो में कुछ खास है. वीडियो में कुछ लड़के घुटने तक पानी में क्रिकेट खेल रहे हैं. जो बात इसे खास बनाती है वह है इस लड़कों की अपनी डीआरएस (निर्णय समीक्षा प्रणाली). वीडियो देखकर आपको हंसी भी आयेगी और आप कुछ चौंक भी जायेंगे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.
अब क्रिकेट में तकनीक के मामले में भी गांव के बच्चे आगे निकले 😍😂😁🔥#Ipl #Cricket pic.twitter.com/6PBXgngNYy
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) June 23, 2023
यह वीडियो छपरा जिला नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 24 घंटे से भी कम समय में सात लाख से अधिक लोगों ने देखा है. करीब हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है. वीडियो को करीब छह हजार लाइक्स मिले हैं. अब विश्व क्रिकेट की बात करें तो बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दूसरी बड़ी घटना में महिला और पुरुष एशेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










