ePaper

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं विराट कोहली, BCCI को किया सूचित, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का दावा

Updated at : 10 May 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli wants to take Retirement from Test Cricket.

Virat Kohli wants to take Retirement from Test Cricket. Image: Social Media/X

Virat Kohli wants Test Retirement: इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. कोहली ने बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दी है, लेकिन बोर्ड ने उनसे पुनर्विचार का अनुरोध किया है. रोहित शर्मा के बाद कोहली के फैसले से टीम इंडिया के नेतृत्व और अनुभव को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Virat Kohli wants Test Retirement: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले एक और झटका लग सकता है. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट कैरियर को विराम दिया था. इंग्लैंड दौरे पर भारत को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसके लिए भारत ने अपनी टीम का घोषणा नहीं की है, हालांकि इसके लिए बीसीसीआई ने 35 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था. इसमें विराट कोहली भी शामिल थे, लेकिन कोहली ने बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दे दी है, हालांकि बोर्ड ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. रोहित शर्मा के हालिया टेस्ट संन्यास के बाद कोहली के इस संभावित फैसले ने टीम इंडिया के भविष्य और नेतृत्व को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है. सूत्रों ने अखबार को बताया, “उन्होंने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. बीसीसीआई ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, क्योंकि इंग्लैंड का महत्वपूर्ण दौरा आने वाला है. उन्होंने अभी तक इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है.” 

कोहली ने यह फैसला कुछ दिन पहले रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लिया है. भारत के चयनकर्ता अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक करने वाले हैं. बीसीसीआई की ओर से यह खबर आई थी कि 20 मई तक वह इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर सकता है. 

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बना लिया था मन

रिपोर्ट के मुताबिक कोहली इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही अपने टेस्ट भविष्य पर विचार कर रहे हैं, जब पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनका प्रदर्शन खराब रहा था. अगर कोहली अपना मन नहीं बदलते हैं और रोहित के बाहर होने से भारत के पास काफी हद तक अनुभवहीन मध्यक्रम होगा, जिसमें केएल राहुल, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर होंगे और बाद में ऋषभ पंत निचले क्रम में होंगे.

इंग्लैंड दौरे पर होगा नया कप्तान

अगर विराट संन्यास ले लेते हैं, तो टीम दो अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के बिना रह जाएगी, जिन्होंने अब तक लगभग 11 वर्षों तक टेस्ट टीम का नेतृत्व किया है. कोहली दिसंबर 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने और उसके बाद रोहित फरवरी 2022 में कप्तान बने. इंग्लैंड दौरे से नए टेस्ट चक्र के लिए चयनकर्ता एक युवा खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त करना चाहते हैं, जिसके बाद रोहित ने अपने संन्यास की घोषणा की. सूत्रों के अनुसार, शुभमन गिल रोहित की जगह टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.

विराट का टेस्ट कैरियर और हालिया फॉर्म

36 वर्षीय कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट खेले हैं और 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं. पिछले पांच सालों में उनका औसत गिरता गया, 37 मैचों में तीन शतकों के साथ 1,990 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे के दौरान, उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से रन बनाए. दौरे पर अपने आठ आउट में से, कोहली सात मौकों पर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर विकेट के पीछे आउट हुए थे. इसके बाद उन्होंने एकमात्र डोमेस्टिक गेम खेला और यहां भी वे नाकाम रहे. हालांकि विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी और फिर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. विराट IPL 2025 के 11 मैचों में 505 रन बनाकर शानदार फॉर्म में थे, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 143.46 था.

‘पाकिस्तान ज्यादा देर तक…’ IPL 2025 निलंबन पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, BCCI के निर्णय को ठहराया सही

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल होस्ट करेगा भारत, ICC बैठक में हुई चर्चा

2025 का पहला, 6 गेंदों पर 6 छक्के, ऋषि पटेल की बल्लेबाजी का तूफान, Video

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola