World Cup: गोल्डन बैट की रेस में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली, इन खिलाड़ियों से 'रन मशीन' को सबसे बड़ा खतरा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Nov 2023 7:15 PM
Pune: India's Virat Kohli celebrates his half century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI10_19_2023_000341A)
विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच चुके हैं. 9 मैचों की 9 पारियों में विराट कोहली अबतक कुल 594 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 88.52 का है.

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. लीग मैच समाप्त होने के साथ नॉक आउट के लिए चार टीमें सामने आ चुकी हैं. पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी, तो दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 नवंबर को टक्कर होगी.

टूर्नामेंट में अब गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल को लेकर भी खिलाड़ियों में जबरदस्त होड़ शुरू हो चुकी है. लेकिन रेस में सबको पछाड़ते हुए विराट कोहली सबसे आगे निकल चुके हैं.

विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर
विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच चुके हैं. 9 मैचों की 9 पारियों में विराट कोहली अबतक कुल 594 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 88.52 का है.
Also Read: 12 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने कर दी थी भविष्यवाणी, विराट कोहली तोड़ेंगे मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली के बल्ले से निकल चुका है दो शतक
विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक दो शतक और पांच अर्धशतक बना चुके हैं. विराट कोहली ने अबतक 55 चौके और 6 छक्के जमाए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में विराट कोहली ने 56 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए.

गोल्डन बैट की रेस में विराट कोहली को इन खिलाड़ियों से खतरा
गोल्डन बैट की रेस में भले ही विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक, न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और रोहित शर्मा से सबसे ज्यादा खतरा है.

डी कॉक इस समय 591 रन की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रचिन रविंद्र इस सूची में 565 रनों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में 503 रनों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. अबतक इस वर्ल्ड कप में इन्हीं चार खिलाड़ियों ने 500 से ऊपर रन बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










