Virat Kohli: लौट रहा है विराट कोहली का पावर गेम, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने की जमकर तारीफ

Updated:
विज्ञापन
Virat Kohli: लौट रहा है विराट कोहली का पावर गेम, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने की जमकर तारीफ

Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में लौट गये हैं. एशिया कप में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने उनकी जमकर तारीफ की.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि विराट कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे-धीरे लौट रहा है और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह चिर परिचित लय में नजर आ रहे हैं. कोहली ने करीब तीन साल तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद एक महीने का ब्रेक लिया था. वह एशिया कप में फॉर्म में लौटे और भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाये. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया.

undefined

मांजरेकर ने स्पोटर्स 18 के ‘स्पोटर्स ओवर द टॉप’ शो पर कहा, ‘एशिया कप के हर मैच से उन्होंने रन बनाये और सिर्फ रन ही नहीं बनाये बल्कि प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है. मुझे लगता है कि पावरगेम लौट आया है. उसका अपने पावरगेम पर भरोसा लौट रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब उसके रन बन रहे थे लेकिन पावरगेम नहीं लौट रहा था. अब वह लौट रहा है.’

undefined

मांजरेकर ने कहा कि वह अच्छे चौके छक्के लगा रहे हैं जो अच्छा संकेत है. मांजरेकर ने कहा, ‘वह अच्छी गेंदों पर चौके छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है. यह ऐसा खिलाड़ी है जिसका आत्मविश्वास जबर्दस्त है और इसी से वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आया है लेकिन लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे जिससे उसका आत्मविश्वास हिल गया था.’ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए.

undefined

मांजरेकर का मानना है कि भुवनेश्वर पर अतिरिक्त बोझ था. उन्होंने कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार पर जरूरत से ज्यादा बोझ है और वह काफी क्रिकेट खेल रहा है. उसने सारे मैच खेले. उसे ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद वह तरोताजा होकर खेलता है.’ उन्होंने कहा, ‘हर्षल पटेल की अपनी सीमाएं हैं. भारत को तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिये और विकल्प आजमाने चाहिये. मोहम्मद शमी भी एक विकल्प हैं.’

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola