विराट कोहली ने रचा इतिहास, एकदिवसीय क्रिकेट में बनाया ये रिकाॅर्ड

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली ने रचा इतिहास, एकदिवसीय क्रिकेट में बनाया ये रिकाॅर्ड

Virat Kohli in Dharamshala: अबतक खेले गए विश्वकप के 31 मैचों में विराट कोहली ने 55.36 की प्रभावशाली औसत से 1,384 रन बनाए हैं. उनके विश्व कप रिकॉर्ड में तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 107 है.

विज्ञापन

विश्वकप के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने रविवार 22 अक्टूबर को न्यूजीलैं को चार विकेट से शिकस्त दी. भारत की इस जीत में बैटर विराट कोहली और गेंदबाज मोहम्मद शमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मो शमी ने जहां तीसरी बार अपने करियर में पांच विकेट चटकाए, वहीं विराट कोहली महज पांच से चूक गए अन्यथा वे सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में 49 शतक के रिकाॅर्ड की बराबरी कर लेते.

undefined

विराट कोहली ने बांग्लादेश के साथ मुकाबले में 103 रन बनाकर 48 सेंचुरी बना लिया था. कल के मैच में विराट कोहली 95 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा दिया था और जीत का चौका रविंद्र जडेजा ने लगाया.

undefined

अपनी इस शानदार पारी में विराट कोहली ने अनोखा रिकाॅर्ड बनाया और वे ICC के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के किसी भी फाॅर्मेट में 3,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में 50 ओवर का विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है.

undefined

विराट कोहली 95 रन की पारी के साथ ओडीआई क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 18426 रन बनाए हैं. उसके बाद 14234 रन के साथ संगकारा, फिर 13704 रन के साथ रिकी पोंटिंग और अब 13437 के साथ विराट कोहली विराजमान हो गए हैं. उन्होंने सनत जयसूर्या को पीछे धकेल दिया है.

undefined

अबतक खेले गए विश्वकप के 31 मैचों में कोहली ने 55.36 की प्रभावशाली औसत से 1,384 रन बनाए हैं. उनके विश्व कप रिकॉर्ड में तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 107 है. यह प्रदर्शन उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला और भारत का दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनाता है.

undefined
Also Read: Ind vs NZ : पांच विकेट चटका कर प्लेयर ऑफ दि मैच बनने के बाद टीम से बाहर रहने पर मो शमी ने दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola