Viral Video: पिच पर ही क्यों उछलने लगे सरफराज, ऋषभ को बचाया, शास्त्री बोले रेन डांस

sarfaraz jumps on pitch to save rishabh
Viral Video:भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी मैच में सरफराज और ऋषभ पंत की जोड़ी ने भारत को वापसी कराई है. पहली पारी में 46 रन पर आउट होने के बाद कप्तान रोहित, विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारी ने भारत की नींव तैयार कर दी थी. आज सुबह सरफराज ने अपना पहला शतक जड़ा और उसके कुछ देर बाद ऋषभ ने भी पचासा जड़ दिया.
Viral Video: भारत बनाम न्यूजीलैड पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत के दोनों बल्लेबाज अपनी नजर गड़ाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. सरफराज (Sarfaraz Khan) और ऋषभ (Rishabh Pant) ने कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन एक मौका आया जब ऋषभ रन आउट होते-होते बचे.
IND vs NZ: दरअसल मैट हेनरी की गेंद पर लेट कट खेलने के बाद सरफराज ने एक रन लिया, लेकिन पंत दूसरा रन लेना चाहते थे. लेकिन सरफराज ने अपने साथी को रोकने के लिए पिच पर ही उछलने लगे. पंत भाग्यशाली रहे कि विकेटकीपर डेरिल मिशेल स्टंप से काफी आगे थे और थ्रो स्टंप से नहीं टकराया. डेरिल मिशेल भी मौके का फायदा न उठा पाने के कारण हाथ मलते नजर आए. सरफराज के एनिमेटेड एसओएस कॉल ने सभी का ध्यान खींचा. कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस पर कहा, “सरफराज खान यहां रेन डांस कर रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










