ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 सफल कप्तान, लिस्ट में एमएस धोनी भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 सफल कप्तान, लिस्ट में एमएस धोनी भी शामिल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत भारत में 5 अक्टूबर से होने वाली है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की सूची में रिकी पोंटिग टॉप पर मौजूद हैं, तो एमएस धोनी का भी नाम है.

विज्ञापन
undefined

रिकी पोंटिंग वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग आईसीसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने 2003 से 2011 तक वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई की. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 29 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 26 में जीत और केवल दो मैचों की हार का सामना करना पड़ा. पोंटिंग का जीत का प्रतिशत 89.65 रहा है.

undefined

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सबसे सफल कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की. जिसमें उन्होंने 9 में कुल 8 मैचों में टीम को जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम को केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान उनका जीत का औसत 88.88 प्रतिशत रहा है.

undefined

क्लाइव लॉयड

सर क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 110 टेस्ट और 87 वनडे मैच खेले. जिसमें उन्होंने 19 शतक और एक दोहरे शतक की मदद से टेस्ट में 7515 रन बनाये. जबकि एक मात्र शतक की मदद से उन्होंने वनडे में 1977 रन बनाये. उन्होंने 1974 से लेकर 1985 तक वेस्टइंडीज टीम की कमान संभाली. आईसीसी वर्ल्ड कप की बात करें तो उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 17 मैच खेले, जिसमें टीम को 15 में जीत और केवल दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 88.23 का रहा है. क्लाइव लॉयड की कप्तानी में ही वेस्टइंडीज की टीम ने 1975 और 1979 का वर्ल्ड कप जीता. उसके बाद 44 साल गुजर गए, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम को वर्ल्ड कप ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है. इस दिग्गज टीम की हालत ऐसी हो गई है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई.

undefined

माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है. उन्होंने अपनी टीम के लिए 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 28 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से टेस्ट में 8643 रन बनाए. जबकि 8 शतक और 58 अर्धशतक की मदद से वनडे में कुल 7981 रन बनाये. माइकल क्लार्क ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2015 में वर्ल्ड कप दिलाया. वर्ल्ड कप में कप्तानी में क्लार्क का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 मैच खेले, जिसमें 6 में जीत और एक मात्र मैच में हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 85.71 रहा है. वर्ल्ड कप के सबसे सफल कप्तानों की सूची में क्लार्क चौथे स्थान मौजूद हैं.

undefined

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 28 साल बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता. एमएस धोनी वर्ल्ड कप इतिहास के पांचवें सफल कप्तान साबित हुए हैं. उन्होंने 2011 से 2015 तक वर्ल्ड कप में कुल 17 मैचों में भारतीय टीम की अगुआई की. जिसमें 82.35 के औसत से 14 मैच जीतए और केवल दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola