T20 World Cup: एम एस धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े

आईसीसी टी20 वर्ल्ड की 2022 की शुरुआत को गयी है. क्वालीफायर मुकाबले में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने सोमवार को वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो गयी है. 21 अक्टूबर तक क्वालीफायर मुकाबला चलेगा. पहले दिन श्रीलंका को नामीबिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे दिन स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस हार के बाद वेस्टइंडीज को अब बाकी बचे दो मुकाबले जीतना अनिवार्य हो गया है. भारत की बात करें तो सोमवार को भारत ने वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है.
रोहित शर्मा एंड कंपनी को अब अपना दूसरा वार्म अप मुकाबला 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. आज के मुकाबले में मोहम्मद शमी ने केवल आखिरी ओवर में गेंदबाजी की और चार विकेट उड़ा दिये. उन्होंने तीन विकेट चटकाये और एक रनआउट किया. एक ओवर की गेंदबाजी में शमी ने केवन चार ही रन दिये. सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा.
Also Read: T20 World Cup: रोहित शर्मा को इस 11 साल के गेंदबाज ने किया खासा प्रभावित, दे दिया स्पेशल गिफ्ट
* महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 32 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है.
* वेस्टइंडीज टीम ही टूर्नामेंट दो बार (2012 और 2016) जीतने में कामयाब रही है.
* एबी डिविलियर्स के नाम सबसे ज्यादा 23 कैच लपकने का रिकॉर्ड है.
* टी20 विश्व कप में दो शतक सिर्फ क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा आंकड़ा छुआ था.
* स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिये सर्वाधिक 26 विकेट लिये हैं.
* किसी भी मेजबान देश ने टी20 विश्व कप नहीं जीता है और ना ही किसी मौजूदा चैंपियन ने.
* ऑस्ट्रेलिया को 2007 में पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से हराया था.
* श्रीलंका के नाम सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड है जिसने कीनिया के खिलाफ 2007 में छह विकेट पर 260 रन बनाये थे.
* महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 1016 रन बनाये हैं.
* टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाई थी.
* बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 41 विकेट लिये हैं.
* टी20 विश्व कप में न्यूनतम स्कोर 39 रन है जो नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.
* टी20 विश्व कप में एकमात्र बॉल आउट भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में खेला गया था. इसके बाद से एक ओवर का एलिमिनेटर या सुपर ओवर खेला जाता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




