World Cup 2023: इन पांच खिलाड़ियों का है सबसे शानदार स्ट्राइक रेट, सूची में मैक्सवेल टॉप पर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Nov 2023 6:56 PM

विज्ञापन

Mumbai: Australia's Glenn Maxwell celebrates his double century and his team's win in the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and Australia at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Tuesday, Nov. 7, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_07_2023_000486A)

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह की विस्फोटक पारी खेली, उसे देखकर वर्ल्ड कप का रोमांच और बढ़ गया. मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 40 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें तीन टीमें (भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया) सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, तो चार टीमें (बांग्लादेश, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड) बाहर हो चुकी हैं. सेमीफाइनल की चौथी टीम की तलाश अभी जारी है. चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है.

undefined

मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक कई रिकॉर्ड्स बने हैं, तो कई रिकॉर्ड्स टूटे हैं. इस बार जमकर रन बन रहे हैं, तो गेंदबाजों ने भी गेंद से गदर मचा दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह की विस्फोटक पारी खेली, उसे देखकर वर्ल्ड कप का रोमांच और बढ़ गया. मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

undefined

मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे शानदार स्ट्राइक से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल टॉप पर पहुंच गए हैं. मैक्सवेल 152.69 के स्ट्राइक रेट से अबतक 7 मैचों में 397 रन बना चुके हैं. स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी ट्रेविस हेड हैं, हेड ने 3 मैचों में 151.90 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं.

undefined

सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने 144.29 के स्ट्राइक रेट से अबतक 8 मैचों में 316 रन बना लिए हैं.

Also Read: तो क्रिकेट नहीं गोल्फ खेल रहे थे ग्लेन मैक्सवेल? दोहरे शतक का खुला राज
undefined

बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर चार पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिशेल सेंटनर हैं. सेंटनर ने 9 मैचों की 6 पारियों में 132.39 के स्ट्राइक रेट से कुल 94 रन बनाए हैं.

undefined

हालांकि कम से कम 200 बॉल फेस करने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो नंबर वन पर मैक्सवेल हैं, तो दूसरे स्थान पर क्लासेन हैं. क्लासेन का स्ट्राइक रेट 144.29 है. जबकि तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. रोहित का स्ट्राइक रेट 122.77 है. चौथे नंबर पर एडम मार्कराम हैं. मार्कराम 118.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

Also Read: World cup 2023 : करिश्माई पारी के बाद ‘सिक्सर किंग’ बने ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा नंबर दो
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola