विराट-धोनी-शास्त्री की तिकड़ी हुई फेल, पहली बार ICC टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

T20 world cup 2021: ऐसा पहली बार हुआ है जब आईसीसी द्वारा चयन किए गए खिलाड़ियों में एक भी भारतीय क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है.
T20 world cup 2021: टी-20 विश्व कप सुपर-12 में बाहर हुई भारतीय टीम को एक और झटका लगा है. आइसीसी टी-20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में भारत का कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं किया गया है. पहली बार ऐसा है कि जब टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की गयी है, जिसमें कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है. रन और विकेट झटकने में असफल टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के बाबर आजम की अगुआई वाली इस 12 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पायी थी.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उसने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया था. ज्यूरी सदस्यों को कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने के लायक नहीं लगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और एनरिच नोर्किया तथा श्रीलंका के चरित असलंका और वानिंदु हसरंगा को इसमें चुना गया है. ये दोनों टीमें भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी. चैंपियन आस्ट्रेलिया, उप विजेता न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है.
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), जोस बटलर (विकेटकीपर, इंग्लैंड), बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान), चरित असलंका (श्रीलंका), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), मोईन अली (इंग्लैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया), जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), एनरिच नॉर्त्जे (दक्षिण अफ्रीका). 12वां खिलाड़ी : शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान).
-
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 303
-
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 289
-
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 281
-
जोस बटलर (इंग्लैंड) – 269
-
चरिथ असालंका (श्रीलंका) – 231
-
डेविड वीज (नामीबिया) – 227
-
पाथुम निसांका (श्रीलंका) – 221
-
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) – 216
-
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 208
-
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) – 208
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




