ePaper

T20 World Cup 2021: कैसे ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ऑफ डेथ से फाइनल में बनायी जगह, जानें हर मैच की कहानी

Updated at : 13 Nov 2021 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2021: कैसे ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ऑफ डेथ से फाइनल में बनायी जगह, जानें हर मैच की कहानी

Dubai : Australia players celebrate the dismissal of Pakistan's captain Babar Azam during the Cricket Twenty20 World Cup second semi-final match between Australia and Pakistan in Dubai, UAE, Thursday, Nov. 11, 2021. AP/PTI(AP11_11_2021_000235A)

अपने टूर्नामेंट के ओपनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर अपने सफर की शुरुआत की. एक समय ऑस्ट्रेलिया के पाले से खेल निकलता नजर आ रहा था. 118 रनों का पीछा करना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल काम साबित हो रहा था.

विज्ञापन

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में एक समय ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में टॉप पर आने के लिए संघर्ष करते दिख रही थी. उसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए इस टीम ने न केवल सेमीफाइनल का टिकट कटाया, बल्कि एक मजबूत टीम पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर फाइनल में भी प्रवेश किया. ग्रुप ऑफ डेथ से ऑस्ट्रेलिया ने कैसे बनाई फाइनल में जगह, यहां जानें…

पहला मैच : दक्षिण अफ्रीका को हराया

अपने टूर्नामेंट के ओपनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर अपने सफर की शुरुआत की. एक समय ऑस्ट्रेलिया के पाले से खेल निकलता नजर आ रहा था. 118 रनों का पीछा करना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल काम साबित हो रहा था, क्योंकि वे 38/3 और फिर 81/5 पर आ गये थे. हालांकि, स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने नाबाद 40 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिलायी.

Also Read: T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कौन बनेगा चैंपियन, आंकड़े कर रहे इस टीम की ओर इशारा
दूसरा मैच : श्रीलंका को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में वापसी की. क्योंकि उन्होंने श्रीलंका को पछाड़ा. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और डेविड वार्नर फॉर्म में नजर आ रहे थे. उन्होंने 17 ओवर में 155 रनों का पीछा किया जिसमें वार्नर ने 65 रन बनाए.

तीसरा मैच : इंग्लैंड से हारा

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की पारी डगमगायी. दुबई में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और अचानक से उनका अभियान थोड़ा डगमगाने लगा. क्रिस वोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया क्योंकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 125 रनों पर ऑल आउट कर दिया. जवाब में, जोस बटलर ने कदम बढ़ाया और 32 गेंदों में 71 रनों की अपनी पारी में ऑस्ट्रेलिया को मैदान के सभी हिस्सों में धराशायी कर दिया. इस हार से ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट में बड़ी गिरावट हुई.

Also Read: T20 Wold Cup 2021 Final: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये तीन रोमांचक मुकाबले
चौथा मैच : बांग्लादेश को हराया

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने सभी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को केवल 73 रन पर ऑल आउट कर दिया. बाद में फिंच, वार्नर और मिशेल मार्श ने अपनी बल्लेबाजी से मैच पर कब्जा कर लिया. सभी ने मिलकर नेट रन रेट में गिरावट सुधारने के लिए केवल 38 गेंदों में लक्ष्य का पीछा किया.

पांचवां मैच : वेस्टइंडीज को हराया

वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत ने ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल शानदार मुकाम पर खड़ा कर दिया. इस खेल को ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत लिया था. वेस्टइंडीज को 157 पर रोक दिया गया था और एक बार फिर वार्नर और मार्श ने 22 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में कामयाबी हासिल की. दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप के अंतिम मैच में इंग्लैंड को हराने से ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई.

सेमीफाइनल : पाकिस्तान को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. सबसे मजबूत टीमों में शुमार पाकिस्तान ने एक समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पस्त कर दिया था. बाद में मैथ्यू वेड और स्टोइनिस ने मैच को अपने पक्ष में किया. पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया और उन्होंने बोर्ड पर 176 रन बनाकर मजबूत प्रदर्शन किया. पीछा करने के उतरी ऑस्ट्रेलिया को शादाब खान ने चार झटके दिए. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी पांच ओवर में 62 रन चाहिए थे और पांच विकेट शेष थे. वेड ने लगातार तीन छक्के जड़कर फाइनल में प्रवेश करने के लिए जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola