ePaper

MS Dhoni समेत इन पांच खिलाड़ियों ने IPL में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 16 Mar 2023 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni समेत इन पांच खिलाड़ियों ने IPL में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें पूरी लिस्ट

Top 5 Batsman Who hit Most Sixes in IPL: IPL में चौके छक्कों की जमकर बारिश होती है. फैंस को आईपीएल में उनके चहेते बैट्समैन द्वारा लगाए गए आक्रमक शॉट काफी पसंद आते हैं. ऐसे में आज हम आपको टॉप-5 बल्लेबाज के बारे में बताएंगे जो आईपीएल में अबतक सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं.

विज्ञापन
undefined

Batsman Who Hit Most IPL Sixes: आईपीएल इतिहास के सिक्सर किंग क्रिस गेल हैं. उन्होंने अबतक 142 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 357 छक्के लगाए हैं.

undefined

छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का नाम है. एबी ने आईपीएल में अबतक 184 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले 251 छक्के जड़े हैं.

undefined

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और मुंबई को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को भी छक्का लगाना काफी पसंद है. उन्होंने अबतक आईपीएल में कुल 227 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 240 छक्के लगाए हैं.

Also Read: IPL 2023: आईपीएल से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, करोड़ों का खिलाड़ी हुआ बाहर
undefined

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारत के चहेते सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी को उनके विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. आईपीएल में भी धोनी अपने बल्ले से तहलका मचा चुके हैं. धोनी ने अबतक आईपीएल में 229 मुकाबले खेले हैं. इसमें उनके बल्ले से ताबड़तोड़ 229 छक्के निकले हैं.

undefined

मुंबई के स्टार बल्लेबाज और आगामी सीजन में बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले कायरन पोलार्ड का भी बल्ला आईपीएल में जमकर चला है. उन्होंने अबतक कुल 171 मुकाबले खेले हैं इसमें उनके बल्ले से 223 छक्के निकले हैं.   

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola