ePaper

WTC Final में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

Updated at : 12 Jun 2023 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
WTC Final में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की चारों ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन
undefined

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल मुकाबले में भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

undefined

ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बन गई है, जिसने पुरुष क्रिकेट में आईसीसी की सभी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो. भारत के पास भी ये इतिहास रचने का मौका था, लेकिन लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप हारने के कारण भारत ने ये मौका गंवा दिया है.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, आईसीसी मेन्स वनडे विश्व कप, आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले भारतीय टीम आईसीसी मेन्स वनडे विश्व कप, आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी थी. लेकिन टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी का खिताब नहीं जीत सकी.

https://www.instagram.com/reel/CtWY8n_uWw0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=43dc7861-b959-4bf5-9b65-67e90af31727
undefined

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता है. इससे पहले उसने टी20 विश्वकप 2021 का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार (1987, 1999, 2003, 2007 और 2015) वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इसके साथ ही दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. कंगारू टीम ने 2006 और 2009 में यह खिताब जीता था.

undefined

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 163 रन बनाए थे. उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ 285 रनों की साझेदारी निभाई थी. स्मिथ ने 121 रनों की अहम पारी खेली थी.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में एलेक्सी कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए थे. हालांकि इसके बाद पारी घोषित कर दी गई थी. भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 89 रन बनाए थे. शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों की अहम पारी खेली थी. टीम के लिए दूसरी पारी में विराट कोहली ने 49 रन बनाए थे. इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह फ्लॉप रही.

undefined

अब ऑस्ट्रेलिया के सामने वनडे वर्ल्ड कप जीतने का लक्ष्य होगा. 2015 में पिछली बार अपने घर में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2019 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उसके पास फिर से इस ट्रॉफी को जीतकर अपने खिताबों की संख्या को 10 तक पहुंचाने का मौका होगा.

Also Read: WTC Final में कहां पिछड़ी टीम इंडिया, जानिए हार के 5 बड़े कारण
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola