ePaper

Asia Cup 2023: बाबर आजम का रिकॉर्डतोड़ 19वां शतक, आमला और कोहली जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Updated at : 30 Aug 2023 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2023: बाबर आजम का रिकॉर्डतोड़ 19वां शतक, आमला और कोहली जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एशिया कप 2023 के पहले ही मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. नेपाल के खिलाफ उन्होंने 131 गेंदों पर 151 रन बनाए. इसी के साथ बाबर आजम ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
undefined

Asia Cup 2023, Babar Azam Records: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एशिया कप 2023 के ओपनिंग मैच में शतकीय पारी खेली. उन्होंने मुल्तान में नेपाल के खिलाफ 131 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 151 रन बनाए. इसके साथ ही बाबर ने अपने वनडे करियर की 19वीं सेंचुरी भी पूरी कर ली है.

undefined

एशिया कप 2023 के पहले मैच में बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 गेंदों में 91.74 के स्ट्राइक-रेट और 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी कप्तान ने अपना जलवा बिखेरा और 131 गेंदों में 151 रनों की शानदार पारी खेली.

undefined

इस शतकीय पारी के साथ ही बाबर आजम ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. नेपाल के खिलाफ बाबर आजम ने अपने वनडे करियर का 19वां शतक जड़ा. बाबर आजम ने 102 पारियों में 19वीं बार शतक का आंकड़ा पार किया. इस तरह बाबर आजम सबसे कम पारियों में 19 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

undefined

बाबर से पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम आमला के नाम था, जिन्होंने 104 पारियों में यह कारनामा किया था. अब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 124 पारियों में 19 शतक पूरे किए थे. वहीं डेविड वॉर्नर ने 139 मैचों में यह कारनामा किया था.

undefined

इस तरह बाबर आजम ने हाशिम अमला, विराट कोहली और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं बाबर आजम नेपाल के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। नेपाल की टीम पहली मर्तबा एशिया कप में खेल रही है.

undefined

बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ इस शतक के साथ तीनों फॉर्मेट में कुल 31 शतक अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने अब तक अपने टेस्ट करियर में कुल 9 शतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने 19 शतक वनडे करियर में लगाए है. टी20 क्रिकेट में भी बाबर ने 3 शतक जड़े है. सभी फॉर्मेट में मिलाकर बाबर के नाम 257 मैचों में कुल 31 शतक हो गए हैं.

Also Read: PAK vs NEP: अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया मजाक, देखें VIDEO
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola