ePaper

Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? देखें यहां

Updated at : 10 Aug 2023 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy: IND vs PAK

Champions Trophy: IND vs PAK

India vs Pakistan: एशिया कप 2023 की 30 अगस्त से शुरुआत होने जा रही है. 2 सिंतबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर अब तक पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन
undefined

India vs Pakistan Record: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट हाईब्रीड मॉडल के तहत खेला जाएगा. जिसमें से 4 मुकाबले पाकिस्तान में और बाकी 9 मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे. वहीं 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर अब तक पलड़ा भारी रहा है.

undefined

एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा और इसमें कुल 12 मैच खेले जाएंगे. अगर टूर्नामेंट के वनडे फॉर्मेट के अब तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत और पाकिस्तान के बीच 13 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 

undefined

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ओवर ऑल वनडे मुकाबलों की बात करें तो इसमें पाकिस्तान उस पर हावी नजर आता है. भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं, जबकि 73 मुकाबलों में हार का सामना किया है. 

undefined

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच जून 2019 में खेला गया था. इसमें टीम इंडिया ने 89 रनों से जीत हासिल की थी. विश्व कप 2019 के इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान के साथ 336 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 6 विकेट के नुकसान के साथ 212 रन ही बना सकी थी. उसे डकवर्थ लुईस नियम से हार का सामना करना पड़ा था.

undefined

भारत ने पाकिस्तान को पिछले तीन वनडे मैचों में लगातार हराया है. टीम इंडिया ने सितंबर 2018 में खेले गए मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद इसी महीने में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था. ये दोनों मुकाबले दुबई में खेले गए थे.

undefined

आपको बता दें कि टी20 एशिया कप में पिछले साल दो बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था जिसमें से लीग मैच भारत जीता था तो सुपर 4 में पाकिस्तान ने बाजी मारी थी. आंकड़ों में टीम इंडिया जरूर आगे है लेकिन पाकिस्तान ने भी कांटे की टक्कर दी है. ऐसे में आगामी दिनों में जब एशिया कप और वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा, तो वह हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है.

Also Read: Asia Cup 2023: पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पर लिखा होगा ‘पाकिस्तान’ का नाम, जानिए इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola