फाफ डू प्लेसिस के चोटिल होने के बाद सोशल मीडिया पर छलका पत्नी का दर्द, लिखा- यह मुझे अब भी मार रहा है

Updated at : 13 Jun 2021 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
फाफ डू प्लेसिस के चोटिल होने के बाद सोशल मीडिया पर छलका पत्नी का दर्द, लिखा- यह मुझे अब भी मार रहा है

Faf du Plessis injured in PSL: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस को चोट लगने के बाद उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया पर एक इमोश्नल पोस्ट किया है.

विज्ञापन

Faf du Plessis injured in PSL: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस (Faf Du Plessis) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच के दौरान घायल हो गये हैं. PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गये मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान बुरी तरह चोटील हो गये हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह घटना शनिवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ. वहीं इस घटना के बाद डू प्लेसिस की वाइफ का रिएक्शन सामने आया है.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस को चोट लगने के बाद उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया पर एक इमोश्नल पोस्ट किया है. डू प्लेसिस की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति की एक फोटो शेयर की और साथ ही एक स्पेशल मैसेज भी लिखा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह अभी मुझे मार रहा है। जरूर उसकी अस्पताल में जांच होनी चाहिए? बता दें कि हादसे के बाद क्रिकेटर को स्कैन के लिए भी ले जाया गया है.

https://twitter.com/real_farooque07/status/1403798697922596866 Also Read: WWE सुपरस्टार John Cena ने तिरंगे के साथ शेयर की कप्तान कोहली की तसवीर, पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

बता दें कि यह घटना उस वक्त हुआ जब पेशावर की टीम का सातवां ओवर चल रहा था. इस ओवर के चौथी गेंद पर फाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑन दिशा में शॉट खेला. गेंद को पकड़ने के लिए फाफ और हसनैन ने दौड़ लगाई लेकिन इस दौरान डू प्लेसिस का सिर हसनैन के पैर से टकरा गया. टीम को लगातार दूसरे मैच में किसी कन्कशन खिलाड़ी को उतारना पड़ा है. डु प्लेसिस से पहले वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को शुक्रवार को एक मैच में बल्लेबाजी करते समय समय सिर पर चोट लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola