ICC Player of the Month: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और ऑस्ट्रेलिया की मैकग्रा को मिला आईसीसी का खास अवॉर्ड

महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैकग्रा भी नामित थी. मैकग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें यह पुरस्कार मिला.
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगस्त महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैकग्रा से पिछड़ गयी जबकि पुरुष वर्ग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह खिताब अपने नाम किया.
आईसीसी पुरस्कार की रसे में शामिल थी ये महिला खिलाड़ियों
महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैकग्रा भी नामित थी. मैकग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें यह पुरस्कार मिला. उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 57 की औसत से 114 रन बनाने के साथ 13.40 की औसत से पांच विकेट भी चटकाये. उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिये.
Also Read: ICC T20 World Cup: इंग्लैंड ने अपनी टीम का किया ऐलान, इस खतरनाक बल्लेबाज को किया बाहर
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर क्या बोली मैकग्रा
मैकग्रा ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, मैं अगस्त के लिए आईसीसी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं क्योंकि इस समय बहुत सारे शानदार खिलाड़ी हैं जो अपने खेल में शीर्ष पर हैं.
रजा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले जिंबाब्वे के पहले खिलाड़ी
रजा इस पुरस्कार को जीतने वाले जिम्बाब्वे के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं. इस 36 साल के खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज हरफनमौला के साथ नामांकन मिला था. उन्होंने कहा, मैं आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जीत कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह पुरस्कार जीतने वाला जिम्बाब्वे का पहला खिलाड़ी होने के कारण यह और भी खास है. रजा ने इस दौरान बांग्लादेश और भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. बांग्लादेश के खिलाफ उनकी नाबाद 135 और नाबाद 117 रन के दम पर जिम्बाब्वे तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला को 2-1 से जीतने में सफल रहा. उन्होंने इसके बाद भारत के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली. रजा ने इस दौरान अपनी स्पिन गेंदबाजी से सात विकेट भी चटकाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










