छोटी काउंटी चैम्पियनशिप के बजाय अगले साल पूर्ण सत्र होना चाहिए: एलिस्टर कुक

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 3:00 PM

विज्ञापन

एलिस्टर कुक ने कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप का पूर्ण सत्र नहीं खेला जा सकता तो इसे रद्द कर देना चाहिए.

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप का पूर्ण सत्र नहीं खेला जा सकता तो इसे रद्द कर देना चाहिए. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस महामारी के चलते सभी घरेलू टूर्नामेंट को कम से कम 28 मई तक स्थगित कर दिया है.

काउंटी चैम्पियनशिप को 12 अप्रैल से शुरू होना था, इससे चैम्पियनशिप के पहले सात राउंड तो हो ही नहीं पाएंगे. पिछले सत्र में एसेक्स के साथ डिवीजन वन खिताब जीतने वाले कुक का मानना है कि संक्षिप्त सत्र से इसकी अहमियत कम हो जाएगी. उन्होंने ‘बीबीसी रेडियो 5 लाइव’ से कहा, ‘‘अगर हमें किसी भी तरह का क्रिकेट खेलना है जिसकी मैं उम्मीद करता हूं.

लेकिन मैं साथ ही आशा करता हूं कि छह मैच की काउंटी चैम्पियनशिप कराने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ऐसा कराने का कोई मतलब नहीं है.” कुक ने कहा, ‘‘मैं एक या दो पूर्ण टूर्नामेंट देखना चाहूंगा क्योंकि अगर आपको आयोजित करने ही हैं तो एक या दो टूर्नामेंट आयोजित कीजिए.

अगर काउंटी चैम्पियनशिप के लिए समय नहीं है जैसे कि आप केवल तीन या चार मैच ही खेल सकते हो तो मुझे लगता है कि इसे कराने का कोई मतलब नहीं हैं.”

गौरतलब है कि कोरोना के कारण कई टूर्नामेंट पहले ही रद्द हो चुके हैं. जबकि कोरोना की वजह से रियाल मैड्रिड के पूर्व कोच की मौत हो गयी थी. वहीं मेक्सिको फुटबाल लीग के अध्यक्ष भी इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola