Pushpa The Rise: क्रिकेटरों पर चढ़ा पुष्पा द राइज फिल्म का नशा, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2022 7:14 PM
साउथ की फिल्म पुष्पा द राइज का नशा क्रिकेटरों पर बढ़-चढ़ कर छाया हुआ है. कुछ दिनों पहले फिल्म के डायलॉग बोलते हुए शिखर धवन ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था.
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun ) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa The Rise ) की जबरदस्त धूम है. फिल्म के गाने और डायलॉग काफी फेमस हो चुके हैं. कोई फिल्म के डायलॉग कॉपी कर रहा है, तो कोई गानों पर थिरकते नजर आ रहा है. यह हाल केवल फैन्स का नहीं है बल्कि पुष्पा का नशा क्रिकेट पर भी चढ़ गया है.
क्रिकेटरों पर छाया पुष्पा का नशा
साउथ की फिल्म पुष्पा द राइज का नशा क्रिकेटरों पर बढ़-चढ़ कर छाया हुआ है. कुछ दिनों पहले फिल्म के डायलॉग बोलते हुए शिखर धवन ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था.
डेविड वॉर्नर के सिर चढ़ा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का भूत
डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर मजेदार डांस किया है. जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया है. डेविड वॉर्नर के वीडियो को अबतक 44 लाख से अधिक लोगों ने देखा और लाइक किया है.
Also Read: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्डडेविड वॉर्नर के डांस देखकर प्रभावित हुए अल्लू अर्जुन, कमेंट करने से खुद नहीं रोक पाये
डेविड वॉर्नर के डांस वीडियो को देखकर पुष्पा फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाये. अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर के वीडियो पर कमेंट किया और फायर का इमोजी शेयर किया, जिसपर डेविड वॉर्नर ने उनसे एक डिमांड रख दी. डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, अगली बार जब मैं शहर में हूं तो आपको मुझे दिखाना होगा भाई अल्लू अर्जुन सामी सामी.
सुरेश रैना और राहुल चाहर ने भी किया श्रीवल्ली पर डांस
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना और गेंदबाज राहुल चाहर ने भी पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर डांस किया. दोनों के डांस वीडियो को भी फैन्स ने काफी पसंद किया.
पुष्प द राइज की बॉक्स ऑफिस में धूम
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर रख दिया है. करीब 250 करोड़ रुपये की बजट पर बनी फिल्म ने अब तक 342 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










