ePaper

Shikhar Dhawan B'day: फेसबुक पर प्यार और इंस्टाग्राम पर तलाक, दो बच्चों की मां को दिल दे बैठे थें शिखर धवन

Updated at : 05 Dec 2021 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Shikhar Dhawan B'day: फेसबुक पर प्यार और इंस्टाग्राम पर तलाक, दो बच्चों की मां को दिल दे बैठे थें शिखर धवन

Shikhar Dhawan Birthday : शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी भी जोरदार रही है. दोनों फेसबुक के जरिए मिले थे और फिर शादी के बंधन में बंध गए.

विज्ञापन
undefined

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. गब्बर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर कई मैच टीम इंडिया को जीताए हैं. क्रिकेट के मैदान पर बिंदास रहने वाले धवन की लव स्टोरी का अंत सुखद नहीं रहा.

undefined

साल 2012 में शादी करने वाले भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन का इसी साल तलाक हो गया. सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी भी टूट गयी. बीते लंबे समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें समय-समय पर आती रहती थी. दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था.

undefined

बता दें कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और फिर सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही उनकी दोस्ती पहले प्यार और फिर शादी में बदल गई.

undefined

बता दें कि फेसबुक के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी के खत्‍म होने की खबर इंस्‍टाग्राम के जरिए मिलेगी. इस कपल ने 2012 में एक दूसरे का हाथ थामा था और 2014 में बेटे जोरावर का जन्‍म हुआ. 9 साल रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया.

undefined

आयशा मुखर्जी एक प्रशिक्षित किकबॉक्सर हैं और अब भी वह पहले वाली फिटनेस को बनाए रखती हैं. आयशा बंगाली पिता और ब्रिटिश मां की संतान हैं. उनके माता-पिता भारत में ही मिले थे लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. इस तरह उनके पास भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की नागरिकता है.

undefined

वहीं धवन ने अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे पता था कि उनकी दो बेटियां भी है. कुछ समय तक तो मेरे घर वाले भी मुझसे नराज थे, आप अपने घर पर अपनी मां को दुखी नहीं देख सकते और दूसरी तरफ आप अपनी होने वाली बीवी को भी दुखी नहीं रख सकते. शिखर ने आगे बताया कि बड़ी मुश्किल के बाद हम एक हो सके थें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola