‘Honey’ के साथ चाय-डेट पर धोनी, पत्नी साक्षी के पोस्ट पर रॉबिन उथप्पा की वाइफ का रिएक्शन वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2021 10:43 AM
Sakshi Dhoni and Mahendra Singh Dhoni: साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की एक तस्वीर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने गृह नगर रांची लौट चुके हैं. रांची में माही वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इसी बीच साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि इस तस्वीर में धोनी चाय पीते हुए नजर आ रहे है और माही के कंधे पर रंग-बिरंगा तोता भी बैठा हुआ है. माही की तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.
साक्षी धोनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा “Mahi” and his “Honey”. इस तस्वीर पर काफी लोगों के रोचक कमेंट भी आ रहे हैं. कुछ ही देर में यह तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो गई. माही की फोटो को देख चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथल भी कमेंट करने से अपने आप को नहीं रोक पायी. शीथल और सीएसके फैंस के ऑफिशियल पेज ने इस फोटो को लाइक कर प्यार भरे इमोजी शेयर किए. वहीं बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया.उन्होंने अपने कमेंट में चाय लिखकर इमोजी शेयर किया.
बता दें कि रांची पहुंचने के बाद धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. धोनी की टेनिस खेलते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. कुछ दिन पहले एमएस धोनी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में बवे जिम में पसीना बहाते हुए नज़र आए थे. वहीं बुधवार को धोनी से मिलने उनका एक फैन भी काफी दूर से पहुंचा.हरियाणा के हिसार जिले में स्थित खेड़ी जालब गांव के रहनेवाले अजय गिल टीम इंडिया के महेंद्र सिंह धौनी के जबरा फैन हैं. पिछले महीने धोनी से मिलने वह हरियाणा से 1436 किलोमीटर पैदल चल कर रांची पहुंच गये, तब माही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ दुबई में थे. बुधवार को अजय दोबारा धोनी से मिलने रांची पहुंचे. इस बार माही से उनकी मुलाकात हो गयी. उन्होंने धोनी को गले लगाया और ‘आइ लव यू’ कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










