AUS vs AFG: सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद मिलते ही अफगानिस्तान ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया चारों खाने चित
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Nov 2023 8:45 PM
Mumbai: Cricket legend Sachin Tendulkar with Afghanistan team mentor Ajay Jadeja and batter Ibrahim Zardan at a practice session ahead of their 2023 ICC Men's Cricket World Cup match against Australia at the Wankhade Stadium, in Mumbai, Monday, Nov. 6, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_06_2023_000293A)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान टीम को 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद मिला. सोमवार को सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की.

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने अपने प्रदर्शन से हैरान कर दिया है. लगातार 14 मैच हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली अफगान टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाकर तहलका मचा दिया है. भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा का मेंटर के रूप में साथ मिलने के बाद ‘क्रिकेट के भगवान’ का आशीर्वाद लेकर अफगानिस्तान की टीम ‘शोले’ में बदल चुकी है.

वर्ल्ड कप के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से चारों खाने चीत कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान टीम को ‘क्रिकेट के भगवान’ माने जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद मिला. सोमवार को सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की.

सचिन तेंदुलकर को अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों से लंबी बातचीत करते हुए देखा गया. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत से पहले शतकवीर इब्राहिम जादरान को बल्लेबाजी का टिप्स दिया था. इब्राहिम जरदान और नवीन-उल-हक ने सचिन से लंबी बातचीत की. अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों के साथ सचिन तेंदुलकर ने टीम मेंटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा से भी बातचीत की और उन्हें टिप्स दिया था.
Also Read: World Cup: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पिलाया पानी, इब्राहिम जादरान ने कंगारुओं को जमकर धोया, 292 का टारगेट
दरअसल सोमवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में जब अफगानिस्तान की टीम अभ्यास कर रही थी, तब सचिन तेंदुलकर वहां पहुंचे और खिलाड़ियों से बातचीत की. सचिन से मिलकर अफगान खिलाड़ी काफी खुश नजर आए.
Also Read: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किया क्वालीफाई
सचिन तेंदुलकर से मुलाकात का असर अफगानिस्तान की टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दिखा. पहले अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को जमकर धोया, फिर अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया.

अफगानिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बौने साबित हुए. चाहे डेविड वॉर्नर हों या मैक्सवेल हों, सभी अफगानिस्तानी गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. वॉर्नर 18 पर आउट हुए, तो ट्रैविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल पाए. मिशेल मार्श 24 रन बनाए, जबकि लाबुशेन 14 रन ही बना पाए. जोश इंगलिस भी अपना खाता नहीं खोल पाए. मार्कस स्टोइनिस 6, तो मिचेल स्टार्क 3 रन पर राशिद खान के शिकार हो गए.

सचिन से मिली बल्लेबाजी टिप्स का जादरान ने उठाया फायदा, जड़ दिया शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी के गुर सीखे, जिसका असर तुरंत ही देखने को मिला और वह अफगानिस्तान की तरफ से विश्व कप में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. जादरान ने नाबाद 129 रन बनाए जिससे अफगानिस्तान पांच विकेट पर 291 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. जादरान ने इसके बाद तेंदुलकर का आभार व्यक्त किया. जादरान ने रिकार्ड पारी खेलने के बाद कहा, मेरी सचिन तेंदुलकर के साथ अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए तथा मैंने मैच से पहले कहा था कि मैं सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करूंगा. उनसे बात करके मुझे ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










