ePaper

Rishabh Pant Health: पंत के माथे पर की गयी छोटी सी प्लास्टिक सर्जरी, DDCA डायरेक्टर ने दिया अपडेट

Updated at : 31 Dec 2022 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Rishabh Pant Health: पंत के माथे पर की गयी छोटी सी प्लास्टिक सर्जरी, DDCA डायरेक्टर ने दिया अपडेट

कार दुर्घटना में घायल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के माथे पर छोटी से प्लास्टिक सर्जरी की गयी है. एक्सीडेंट में उनके माथे पर दो कट लगे थे. और बेहतर इलाज के लिए उन्हें देहरादून से दिल्ली शिफ्ट करने के बारे में विचार किया जा रहा है. डीडीसीए के डायरेक्टर ने ये बातें बतायी.

विज्ञापन

ऋषभ पंत के माथे की एक छोटी सी प्लास्टिक सर्जरी हुई है. वह वर्तमान में स्थिर और खतरे से बाहर है. डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा के हवाले से एनडीटीवी ने यह अपडेट दिया है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज शुक्रवार अहले सुबह एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गये, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज कार में दिल्ली से देहरादून जा रहे थे. डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार में आग लग गयी. पंत भाग्यशाली थे कि समय रहते कार से बाहर आ गये.

बीसीसीआई पंत के परिवार के संपर्क में

प्रारंभिक जांच के बाद बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि ऋषभ पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया और माथे के ऊपर दो कट लग गये हैं. वहीं, डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने एनडीटीवी को बताया कि ऋषभ पंत के माथे पर एक मामूली प्लास्टिक सर्जरी की गयी है. डीडीसीए की 3 सदस्यीय टीम देहरादून पहुंच गयी है. बीसीसीआई लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों और पंत के परिवार के साथ संपर्क में है. वह फिलहाल स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं.

दिल्ली शिफ्ट हो सकते हैं पंत

उन्होंने कहा कि हम इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही रखना है या दिल्ली शिफ्ट करना है. बता दें कि सड़क दुर्घटना के बाद पंत की महंगी गाड़ी में आग लग गयी और कार जलकर खाक हो गयी. पंत किसी तरह कार का सीसा तोड़कर बाहर निकले और उनकी जान बच गयी. हरियाणा रोडवेज के एक बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर ने उनकी मदद की. कर चलाते वक्त झपकी आने से पंत का एक्सीडेंट हुआ.

Also Read: देहरादून में ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानें क्रिकेटर से मिलने के बाद क्या बोले एक्टर?
पंत की कार जलकर खाक

हरिद्वार (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एसके सिंह के मुताबिक, पंत अपने रिश्तेदारों से मिलने रुड़की जा रहे थे. उन्होंने कहा कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि पंत नारसन से रुड़की की ओर एक किलोमीटर आगे ड्राइविंग सीट पर सो गये. कार में उनके अलावा कोई और नहीं था. वह अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे. घटनास्थल से मिली तस्वीरों के मुताबिक कार बुरी तरह जली हुई हालत में नजर आ रही थी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola