ePaper

रिंकू सिंह का दबदबा साउथ अफ्रीका में बरकरार, गगनचुंबी छक्के से टूटा कांच अब तक नहीं बदला गया

Updated at : 10 Jan 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Rinku Singh

Rinku Singh

Rinku Singh: 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह से छक्के से जो कांच टूटा था, वह अब भी वैसा ही है. यह क्षतिग्रस्त कांच रिंकू सिंह के गगनचुंबी छक्के की याद दिलाता है.

विज्ञापन

Rinku Singh: SA20 2025 का पहला मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और मुंबई इंडियंस केप टाउन के बीच शुक्रवार को गेकेबरहा में खेला गया. पहले मैच में, केप टाउन ने 97 रनों से जीत हासिल की. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174/7 रन बनाए और फिर सनराइजर्स को 77 रनों पर समेट दिया. मैच के दौरान, एमआई के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने एक लंबा छक्का लगाया जिसने 2023 में भारत के बल्लेबाज रिंकू सिंह के एक विशाल छक्के की यादें ताजा कर दीं. रिंकू ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 आई मैच के दौरान एडेन मार्करम की गेंद पर एक बड़ा छक्का मारा था, जिससे प्रेस बॉक्स की साइटस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई थी.

काफी ऊंचाई पर है मीडिया बॉक्स

रिंकू सिंह की निशानी अब भी वहां बरकरार है, क्योंकि उस कांच को अब तक बदला नहीं गया है. दिलचस्प बात यह है कि घटना के 394 दिन बाद भी रिंकू के छक्के से टूटी साइटस्क्रीन की मरम्मत बजट की कमी के कारण अभी तक नहीं हो पाई है. गेकबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में प्रेस बॉक्स काफी ऊंचाई पर स्थित है और मरम्मत कार्य में देरी का एक कारण यह भी है.

यह भी पढ़ें…

BBL: डेविड वॉर्नर का टूटा बल्ला, उनके ही सिर पर जा लगा, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

जडेजा ने न कराया होता हार्दिक को रन आउट, तो फैंस को अब तक नहीं चुभता पाकिस्तान से हार का दर्द, VIDEO

अधिकारी ने बताई मरम्मत नहीं कराने की वजह

रखरखाव का काम देखने वाले सेंट जॉर्ज पार्क के अधिकारियों में से एक टेरेंस ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि क्यों इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है. टेरेंस ने कहा, ‘सबसे पहले, ऊंचाई को देखें. यह बहुत ज्यादा है और इसे ठीक करना इतना आसान नहीं है. इसके लिए क्रेन और सभी तरह की भारी मशीनरी की जरूरत होगी. जब आप इस तरह के खेल खेलते हैं तो आप यह सब सामान मैदान में नहीं ला सकते.’

पैसे के अभाव में नहीं हो पा रहा मरम्मत

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे यहां समय-समय पर नीचे की ओर खिड़कियों की मरम्मत होती रहती है. बजट की कमी के कारण, हमें जो मिला है, उसी से काम चलाना पड़ता है. हमने छत को ठीक करवा लिया है. यह नई छत है. टेरेंस ने बताया कि अगस्त 2024 में आए तूफान के दौरान स्टेडियम की हालत खराब हो गई थी और मरम्मत कार्य पर काफी पैसा खर्च हुआ था. उन्होंने कहा कि कम बजट के कारण हमारी प्राथमिकताएं तय हैं और उस कांच की मरम्मत हमारी प्राथमिकताओं में नहीं है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola