CSK के लिए इन पांच गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे अधिक विकेट, जानें लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

Updated:
विज्ञापन

आज हम आपको उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रह हैं. जिन्होंने आईपीएल में CSK के तरफ से खेलते हुए अपनी टीम के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं. चलिए जानते हैं कौन कौन से गेंदबाज इस सूची में शामिल है.

विज्ञापन
undefined

इस सूची में पहला नाम वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का है. ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हुए अपनी टीम के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं. ब्रावो ने चेन्नई की ओर से 116 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने कुल 140 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन
undefined

इस सूची में दूसरा नाम भारतीय टीम के घातक बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का है. जडेजा ने सीएसके लिए आईपीएल में 158 मुकाबले खेले हैं. जिसमे से उन्होंने कुल 125 विकेट चटकाए हैं. पिछले साल 2023 में खेले गए आईपीएल में जडेजा ने फाइनल मुकाबले में टीम को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी. जडेजा ने मोहित शर्मा की आखिरी दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़कर गुजरात की टीम से जीत छिन लिया था.

undefined

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर अश्विन ने सीएसके के तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 97 मैच खेले हैं और गेंदबाजी के दौरान 90 विकेट चटकाए हैं. इस सूची में अश्विन तीसरे स्थान पर काबिज हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने सीएसके के लिए आईपीएल में 78 मैच खेले और 76 विकेट चटकाए हैं.

undefined

भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर ने सीएसके के लिए आईपीएल में 68 मैचों में 71 विकेट चटकाए हैं. इस सूची में दीपक पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola