ePaper

Champions Trophy के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, रिजवान की कप्तानी में 4 खिलाड़ियों की वापसी

Updated at : 01 Feb 2025 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
Mohammad Rizwan

Mohammad Rizwan

Champions Trophy: पाकिस्तान ने आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर ही दिया. पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाया है और अपने 4 खिलाड़ियों की घर वापसी कराई है. टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल किया गया है. पाकिस्तान की टीम थोड़ी अनोखी है.

विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान ने टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करके और नौ बल्लेबाजों को चुनकर सबको चौंका दिया. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे खेले हैं और 4/33 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के अनुसार 11 फरवरी तक टीम में बदलाव कर सकते हैं.

सैम अयूब को टीम में शामिल नहीं कर पाया पाकिस्तान

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर खुशदिल शाह, फहीम अशरफ और सलामी बल्लेबाज फखर जमान को टीम में वापस बुलाया है, जिनका सैम अयूब के टखने में चोट लगने के बाद शामिल होना लगभग तय था. फखर ने आखिरी बार भारत में 2023 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के लिए खेला था, जबकि खुशदिल ने आखिरी बार 2022 में रोटरडैम में खेला था. फहीम ने आखिरी बार 2023 की शुरुआत में 50 ओवर के एशिया कप में खेला था.

पाकिस्तान को एक और झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह आयोजन हुआ रद्द, पीसीबी ने खुद कर दिया कंफर्म!

‘भारतीयों से दोस्ताना व्यवहार मत करना’, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कोच का फरमान, आखिर ऐसा क्यों कह रहे?

टीम में बड़ा उलटफेर

चयनकर्ताओं ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में खेलने वाली टीम से बाएं हाथ के स्पिनर सुफियान मुकीम, बल्लेबाज इरफान खान नियाजी और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को बाहर कर दिया है. पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका में आखिरी बार वनडे सीरीज खेलने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम में चार बदलाव हुए हैं. ऊपर के चार खिलाड़ियों की जगह फहीम अशरफ, फखर जमान, खुशदिल शाह और सऊद शकील को टीम में शामिल किया गया है.

बाबर आजम कर सकते हैं ओपनिंग

राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक ने कहा कि पीसीबी टीम चुनते समय अपनी रणनीति पर कायम रहा है. शफीक ने कहा, ‘हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों के चयन पर रहा है, जिन्होंने समान परिस्थितियों में घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए अपनी तत्परता दिखाई है.’ उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाले इस मुकाबले में फखर के साथ बल्लेबाजी के दिग्गज बाबर आजम या सऊद शकील में से कोई एक पारी की शुरुआत करेगा.

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और अबरार अहमद.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola