वर्ल्ड कप 2023 के बीच पाकिस्तान क्रिकेटर के घर पसरा मातम, बहन का निधन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Oct 2023 4:01 PM
पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया और बताया की उनकी बहन का निधन को गया है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, निश्चय ही हम अल्लाह के हैं और उसी के एक उिन जाएंगे. भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी बहन का निधन हो गया है.
भारत में इस समय वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर के घर पर मातम छा गया है. क्रिकेटर की बहन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. दरअसल पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर बूम-बूम अफरीदी की बहन का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद अफरीदी ने ट्वीट कर दिया.
अफरीदी ने ट्वीट किया और बताया, उनकी बहन का निधन हो गया
पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया और बताया की उनकी बहन का निधन को गया है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, निश्चय ही हम अल्लाह के हैं और उसी के एक उिन जाएंगे. भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी बहन का निधन हो गया है. उन्होंने आगे बताया कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा.

इससे पहले अफरीदी ने ट्वीट कर बताया था, वो अपनी बहन को देखने जा रहे हैं
शाहिद अफरीदी ने एक और ट्वीट में ये बताया था कि उनकी बहन बीमार हैं और उन्हें देखने के लिए वो जा रहे हैं. अफरीदी ने ट्वीट किया और लिखा था, मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए वापस जा रहा हूं, मेरा प्यार मजबूत बना रहे. मेरी बहन अभी अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं, मैं आपसे उसके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने का अनुरोध करता हूं, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है. उन्होंने आगे कहा, अल्लाह उसे शीघ्र स्वस्थ करे और लंबी स्वस्थ जिंदगी दे या रब्ब.
Also Read: पाकिस्तान ने आईसीसी से कर दी यह शिकायत, वर्ल्ड कप मैच के दौरान ‘अनुचित आचरण’ का लगाया आरोपशाहिद अफरीदी के दामाद हैं शाहीन शाह अफरीदी
बता दें शाहीन शाह अफरीदी जो पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं और इस समय वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर हैं, वो शाहीद अफरीदी के दामाद हैं. हाल ही में शाहीद अफरीदी की बेटी से उनकी शादी हुई है.
Also Read: IND vs PAK: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़ा हुआ 8-0शाहिद अफरीदी का क्रिकेट करियर
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 5 शतक की मदद से कुल 1716 रन और 48 विकेट चटकाए. यही नहीं उन्होंने वनडे में 6 शतक की मदद से कुल 8064 रन और कुल 395 विकेट चटकाए. टी20 में उन्होंने 1416 रन और 98 विकेट लिए.
Also Read: Watch: शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगे पर फैन को दिया ऑटोग्राफ, तेजी से वायरल हो रहा वीडियोप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










