सचिन तेंदुलकर ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत, वीडियो डालकर प्रशंसकों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

Updated at : 22 Aug 2020 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत, वीडियो डालकर प्रशंसकों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

occasion of GaneshChaturthi Sachin Tendulkar welcomed Bappa congratulated fans by sharing a video : इस मैसेज के साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने घर में गणपति बप्पा मोरया का स्वागत किया और अपने प्रशंसकों को भी गणेश चतुर्थी की बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर पहले अपना एक वीडियो भी ट्‌वीट किया है, जिसमें वे भगवान विघ्नहर्ता की आरती करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

‘गणेश चतुर्थीच्या तुम्हा सर्वांना खूप खूप शुभेच्छा.

गणपती बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ती मोरया!

Wishing everyone a very happy #GaneshChaturthi.’

इस मैसेज के साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने घर में गणपति बप्पा मोरया का स्वागत किया और अपने प्रशंसकों को भी गणेश चतुर्थी की बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर पहले अपना एक वीडियो भी ट्‌वीट किया है, जिसमें वे भगवान विघ्नहर्ता की आरती करते नजर आ रहे हैं. सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी आरती कर रही हैं. सोफे पर सचिन तेंदुलकर की मां नजर आ रही हैं और साथ ही घर के अन्य लोग भी बप्पा की आरती में शामिल हैं.

इस वीडियो में सारा और अर्जुन तेंदुलकर नजर नहीं आ रहे हैं. गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर हर साल अपने घर में मनाये जाने वाले गणपति उत्सव की तसवीर या वीडियो शेयर करते हैं. इस साल सचिन तेंदुलकर ने मैरून कलर का कुर्ता पायजामा पहना है और ऊपर से जनेऊ भी डाला है उसके बाद वे भगवान की भक्ति कर रहे हैं.

Also Read: नाक में दिया जा सकता है कोरोना का वैक्सीन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मिलती है मदद

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola