ePaper

एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जयपुर के लिए रवाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated at : 18 Dec 2021 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जयपुर के लिए रवाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एमएस धोनी को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2021 के लिए टीम इंडिया के मेंटर के रूप में देखा गया था. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में पीले रंग में वापसी करेंगे. चेन्नई की टीम ने उनको फिर से रिटेन कर लिया है. धोनी मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ दिखे हैं.

विज्ञापन

एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गये हैं. धोनी को उनके परिवार के साथ शनिवार को एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वे जयपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए निकले थे. वायरलबियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किये गये इस वीडियो में एम धोनी, उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा को जयपुर के लिए रवाना होते देखा जा सकता है.

वीडियो में एमएस धोनी और उनके परिवार के लोग एक कार से निकलकर एयरपोर्ट की ओर जाते दिख रहे हैं. दुनिया के सबसे प्रशंसित और फिट क्रिकेटरों में से एक रांची में जन्मे एम एस धोनी ने ऑल-ब्लैक एथलीजर लुक के साथ नजर आए. एम एस धोनी ने साइड स्ट्राइप्स और बूट्स के साथ जॉगर्स पहना था. उन्होंने अपने लूक को ब्लैक टी-शर्ट के साथ पूरा किया था.

Also Read: जब आपस में ही लड़ बैठे टीम इंडिया के खिलाड़ी, धोनी से लेकर सचिन तक चर्चा में रहीं ये लड़ाइयां

साक्षी धोनी एक आकर्षक पोशाक में प्यारी लग रही थी जिसमें एक एनिमल प्रिंट पैटर्न था. गुलाबी रंग की क्यूट ड्रेस ने जीवा को आकर्षक बना दिया, जिसने लंबे खुले बालों को स्पोर्ट किया. उसने अपनी मां का हाथ थाम लिया और प्रस्थान द्वार की ओर भागने लगी. धोनी ने अपना बैग उठाया और वहां से जाने से पहले अपने दोस्त को गले लगाया, जो उन्हें छोड़ने आया था.

https://www.instagram.com/p/CXnP-X6qNNU/

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी परिवार जयपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे हैं. धोनी और उनका परिवार शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से दिखाई देता है. भारत के पूर्व कप्तान को सोशल मीडिया वैरागी के रूप में भी जाना जाता है. वे सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं. हालांकि, साक्षी अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ अपडेट करते रहती हैं.

Also Read: धोनी के पास हैं दुनिया की सबसे महंगी कार और बाइक का कलेक्शन, कीमत जान रह जाएंगे दंग

हाल ही में साक्षी धोनी ने एम एस धोनी की चाय की चुस्की लेते हुए एक फोटो शेयर किया था. धोनी के चाहने वालों ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किये. कैप्टन कूल ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और पक्षी उनके कंधे पर बैठा हुआ था. पिछले महीने साक्षी ने अपना बर्थडे धोनी और दोस्तों के साथ घर पर मनाया था. केक काटने की मजेदार तस्वीरें और वीडियो उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola