जानिए कैसे शुरू हुई थी शिखर धवन और आयशा की लव स्टोरी, धवन ने खुद किया खुलासा

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 2:30 PM

विज्ञापन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की शादी 2012 में आयशा मुखर्जी से हुई थी. आयशा धवन से 10 साल बड़ी है. अब शिखर धवन ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है.

विज्ञापन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की शादी 2012 में आयशा मुखर्जी से हुई थी. आयशा धवन से 10 साल बड़ी है. अब शिखर धवन ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई थी, इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारत के पूर्व तेज गेंदाबज इरफान पठान के लाइव शो पर किया.

जब पठान ने उनसे पूछा कि जब आपकी शादी हुई थी तो आयशा आपसे 10 साल बड़ी थी. तब उनके दो बच्चे भी थे. उन बच्चों को अपना नाम देना मुझे लगता है कि ये बड़ा पुण्य का काम है. ये बताओ आपको इश्क का परवान कब और कैसे चढ़ा. इस पर शिखर धवन ने कहा हमारी बात चीत आयशा से फेसबुक के माध्यम से शुरू हुई थी. जब हमारी बात चीत शुरू हुई तो हमारी केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी.

धवन ने कहा कि मुझे पता था कि उनकी दो बेटियां भी है. कुछ समय तक तो मेरे घर वाले भी मुझसे नराज थे, आप अपने घर पर अपनी मां को दुखी नहीं देख सकते और दूसरी तरफ आप अपनी होने वाली बीवी को भी दुखी नहीं रख सकते. इंसान दुनिया में हर किसी से लड़ सकता है लेकिन घर में लड़ाई की बात आती है तो उस वक्त सबसे ज्यादा मुश्किलें आती हैं. लेकिन नुसरत फते अली की खान का गाना ”इश्क दी गली विच कोई कोई लंगदा” (यानी कि आग का दरिया है उससे निकलना पड़ता है) के गाने से मुझे हिम्मत मिली.

तब मैंने अपने घर वालों ये कह दिया कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रहा हूं. मैं इस तारीख को शादी रचाऊंगा. आपको आना है तो आओ. वो समझ चुके थे कि अब मैं नहीं मानने वाला हूं. क्योंकि मैं शुरू से ही काफी जिद्दी स्वाभाव का था और फाइनली वो मेंहदी की रात को मान भी गए. उन्होंने कहा कि सब सोच का फर्क होता है. घर वाले को भी मैं गलत नहीं कहूंगा. वो भी अपनी जगह में सही थे. आज मैं खुश हूं हमारे बच्चे भी हैं. और मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं, अब जिंदगी बहुत सही चल रही है, मैंने कुछ भी पुण्य काम नहीं किया है.

https://www.youtube.com/watch?v=O5pmz4fz0Ew&feature=youtu.be

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola