ePaper

जानें वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने लगाए हैं 1000 से ज्यादा चौके

Updated at : 18 Oct 2023 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: Sachin Tendulkar

IND vs ENG: Sachin Tendulkar

क्रिकेट जगत में केवल 10 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 1000 से अधीक चौके जड़ें हैं. इस लिस्ट के पहले स्थान पर भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. तो चलिए जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में

विज्ञापन
undefined

वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 463 मैचों में 2016 चौके जड़े हैं. जो किसी बल्लेबाज के द्वारा तोड़ना काफी मुस्किल है.

undefined

सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर में 445 मैच खेलकर 1500 चौके लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने सनथ जयसूर्या से 516 चौके अधिक जड़े हैं.

Also Read: जानें MS DHONI ने कब चलाई थी टीम बस, सभी खिलाड़ी हो गए थे हैरान
undefined

श्रीलंका के कुमार संगकारा इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 404 वनडे मुकाबले खेले हैं और कुल 1385 चौके लगाए हैं.

Also Read: World Cup 2023: ‘पंचक काल’ में नहीं होता कोई शुभ काम, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एक भी मुकाबला! जानें क्या है वजह?
undefined

विराट कोहली इस लिस्ट के नंबर चार पर काबिज हैं. उन्होंने 284 वनडे मुकाबले खेलकर अब तक 1241 चौके लगा दिए हैं. खेले जा रहे विश्व कप 2023 मुकाबले में विराट अभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. विराट कोहली को नंबर तीन पर आने के लिए वनडे में कुल 114 चौके और जड़ने पड़ेंगे.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 375 वनडे मुकाबले अपने करियर के दौरान खेलकर 1231 चौके लगाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज है.

Also Read: World Cup 2023: कोहली हैं इस मैदान के ‘किंग’, पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भी कर सकते हैं धमाल
undefined

छठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. उन्होंने 287 वनडे मैच खेलकर कुल 1162 चौके लगाए हैं.

undefined

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल की बात की जाए तो उन्होंने 301 वनडे मैच खेलकर 1128 चौके लगाए हैं.

Also Read: World Cup: जब 2007 की हार का बदला सहवाग ने 2011 में लिया
undefined

सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में कुल 311 मैच खेले हैं और इस दौरान 1122 चौके लगाए हैं.

undefined

श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने अपने करियर में 448 वनडे मैच खेलकर कुल 1119 चौके लगाए हैं.

Also Read: World Cup 2023: ‘पंचक काल’ में नहीं होता कोई शुभ काम, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एक भी मुकाबला! जानें क्या है वजह?
undefined

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 299 वनडे मैच खेलकर वेस्टइंडीज के लिए कुल 1042 चौके लगाए हैं. इनके अलावा और किसी भी बल्लेबाज ने अब तक एक हजार से ज्यादा चौके नहीं लगाए हैं.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, दिग्गजों का हुआ ऐसा हाल
विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola