ePaper

इस नेता की बेटी से जडेजा ने की है शादी, देखें तस्वीरे

Updated at : 26 Oct 2023 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
इस नेता की बेटी से जडेजा ने की है शादी, देखें तस्वीरे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा खेले जा रहे विश्व कप 2023 के दौरान काफी चर्चा में हैं. जडेजा वर्ल्ड कप-2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटॉर है. उनकी टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है. उनकी छत्रछाया में अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को मात दे दी है.

विज्ञापन
undefined

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा चर्चा में हैं. जडेजा वर्ल्ड कप-2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटॉर है. उनकी टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है.

undefined

अफगानिस्तान ने दो विश्व विजेता टीमों को हराया है. पहले उसने 2019 की वर्ल्ड चैंपियन को शिकस्त देकर सभी को चौंकाया और उसके बाद 1992 की चैंपियन पाकिस्तान को मात दी.

undefined

अफगान टीम के इस प्रदर्शन का श्रेय अजय जडेजा को भी जा रहा है. उनकी तारीफ दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं. तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, इस विश्व कप में अफगानिस्तान बल्लेबाजों का विकेटों के बीच दौड़ उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है. यह संभवत अजय जाडेजा के प्रभाव के कारण हो सकता है.

undefined

बता दें कि जडेजा की गिनती अपने दौर के बेहतरीन फील्डरों में होती है. वह अपनी रनिंग के लिए जाने जाते थे. जडेजा का वही जादू अब अफगान टीम पर चल रहा है

undefined

जडेजा की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा. जडेजा की शादी समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से हुई है.

undefined

अजय जडेजा और अदिति के दो बच्चे हैं. अदिति जेटली का जन्म भारत में हुआ. उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन और अमेरिका से हुई है.

undefined

अदिति जेटली और अजय जडेजा ने अपने निजी जीवन को पर्सनल ही बनाए रखा है. कपल अपने परिवार को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखना पसंद करता है.

undefined

अजय जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले. उन्होंने टेस्ट में 576 और वनडे में 5359 रन बनाए. वनडे में. उनके नाम 6 शतक है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola