Women's T20 World Cup : भारत के लिए आसान नहीं खिताब पर कब्जा जमाना, बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 9:41 PM
भारतीय महिला टीम जब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाहें खिताब पर होगी
मेलबर्न : भारतीय महिला टीम जब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाहें खिताब पर होगी.
भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं कंगारू टीम केवल एक मैच हारकर फाइनल में पहुंची है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का मनोबल हाई है. लेकिन भारतीय टीम को कंगारुओं को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा से ही पलटवार करने में माहिर है. खासकर जब वे घरेलू दर्शकों के सामने मैदान होते हैं. इस लिहाज से फाइनल का मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्व हो सकता है.
भारतीय बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन : अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए मशहूर टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है, अब तक सिर्फ शेफाली वर्मा ही एकमात्र ऐसी बल्लेबाज है जो अपने बूते मैच का रुख बदलते आई है. अगर भारत को खिताब पर कब्जा जमाना है तो भारत के अन्य बल्लेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा
गेंदबाजों को अपनी लय बरकरार रखना होगा चुनौतीपूर्ण
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक विश्व कप में शानदार रहा है, भारत की स्पिनर जोड़ी पूनम यादव और राधा यादव को फिर से अपनी कलाइयों का जादू दिखाना होगा. अब तक भारतीय टीम भले ही स्कोर में 150 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी हो लेकिन अपनी कसी हुई गेंदबाजी के कारण हमेशा से ही विपक्षी टीमों पर भारी पड़ी है. भारत को ये लय बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा.
टॉस का रहेगा अहम रोल : रविवार को एमसीजी में दोनों टीमों के कप्तान जब मैदान में उतरेंगे तो उनकी नजर टॉस जीतने पर होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि एमसीजी का टी-20 इतिहास कहता है यहां जिस टीम ने टॉस जीता वो कभी हारी नहीं. मेलबर्न के एमसीजी में महिलाओं के अब तक कुल 7 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें कंगारू टीम ने तीन बार टॉस जीता, और तीनों ही मैचों में उन्हें जीत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










