ePaper

RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में कोहली और डूप्लेसी को करना होगा कमाल, हर हाल में चाहिए जीत

Updated at : 20 May 2023 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में कोहली और डूप्लेसी को करना होगा कमाल, हर हाल में चाहिए जीत

RCB vs GT: आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मैच में रविवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी. आरसीबी को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए गुजरात के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली और फाफ डूप्लेसी की बल्लेबाजी पर टिकी होंगी.

विज्ञापन
undefined

RCB vs GT, IPL 2023: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार (21 मई) को आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. विराट कोहली फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी अभी तक 600 से अधिक रन बनाकर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं. आरसीबी को इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में अपने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.

undefined

आरसीबी की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स से आगे चौथे स्थान पर है. इन तीनों टीमों के समान 14 अंक हैं. मुंबई को एक अन्य मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है और उसके पास भी आरसीबी की तरह अपने अंको की संख्या 16 तक पहुंचाने का मौका है.

undefined

आरसीबी को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही उसे तब तक मुंबई और सनराइजर्स के बीच दोपहर में होने वाले मैच का परिणाम भी पता चल जाएगा. लेकिन यदि वह शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस से हार जाता है तो फिर उसकी प्लेऑफ में खेलने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी.

undefined

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और उसकी टीम लगातार दूसरे साल खिताब जीतने की दौड़ में आगे बनी हुई है. गुजरात की टीम 13 मैचों में 18 अंक लेकर लीग चरण में अपना पहला स्थान सुनिश्चित कर चुकी है. आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों ही बड़ी जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में उतरेंगे.

undefined

गुजरात ने पिछले मैच में जहां सनराइजर्स को 34 रन से हराया वहीं आरसीबी ने सनराइजर्स पर आठ विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में कोहली ने शतक जमाया जो उनका आईपीएल में कुल मिलाकर छठा शतक था. कोहली और उनके सलामी जोड़ीदार डुप्लेसी ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम उससे प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी.

undefined

लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा जिसकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मजबूत टीम के खिलाफ कोहली, डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल कैसा प्रदर्शन करते हैं. आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता कोहली, डुप्लेसी और मैक्सवेल पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता होना है. यदि गुजरात की टीम शुरू में विकेट लेने में सफल रहती है तो आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

undefined

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और वायने पर्नेल आरसीबी के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उनका सामना बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और कप्तान पंड्या से होगा. अनुभवी मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा की मौजूदगी में गुजरात टाइटंस का आक्रमण बेहद मजबूत है. जहां तक मौसम की बात है तो बारिश की संभावना बताई गई है जो कि आरसीबी के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती.

Also Read: DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर एमएस धोनी की CSK प्लेऑफ में, 77 रनों से दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola