ePaper

RR vs KKR, IPL 2022: राजस्थान-कोलकाता मैच में कैसा रहेगा मौसम, पिच से किसे मिलेगी मदद, देखें रिपोर्ट

Updated at : 18 Apr 2022 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
RR vs KKR, IPL 2022: राजस्थान-कोलकाता मैच में कैसा रहेगा मौसम, पिच से किसे मिलेगी मदद, देखें रिपोर्ट

Mumbai: Kuldeep Sen of Rajasthan Royals celebrates with teammates after the wicket of Deepak Hooda of Lucknow Super Giants, during match 20 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Rajasthan Royals and the Lucknow Super Giants, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, April 10, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_10_2022_000306A)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है. ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच आम तौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मदद करती है. हालांकि बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज होने से बल्लेबाजों को अधिक फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 30वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals ) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो उस समय मौसम कैसा रहेगा और पिच से किसे मदद मिलेगी, आइये रिपोर्ट पर एक नजर डालें.

पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है. ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच आम तौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मदद करती है. हालांकि बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज होने से बल्लेबाजों को अधिक फायदा हो सकता है. मैच के दौरान ओस की बड़ी भूमिका हो सकती है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

Also Read: CSK vs GT, IPL 2022: मिलर की किलर पारी और राशिद खान के तूफान में उड़ा चेन्नई, गुजरात की धमाकेदारी जीत

वेदर रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के दौरान तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 67-70% आर्द्रता और 18-21 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद की जा रही है. खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (wk), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती.

Also Read: IPL 2022: रविंद्र जडेजा का लाइव मैच में रोमांस, बीच मैदान से पत्नी रीवा सोलंकी को दिया फ्लाइंग किस

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डूसन, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल.

कोलकाता और राजस्थान के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है. दोनों टीमों के बीच अबतक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें कोलकाता ने 13 बार राजस्थान रॉयल्स को हराया है, तो राजस्थान ने 11 मैच में कोलकाता को हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola