ePaper

केवल एमएस धोनी ही जानते हैं कि वह आईपीएल से कब संन्यास लेंगे, हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Updated at : 04 May 2023 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
केवल एमएस धोनी ही जानते हैं कि वह आईपीएल से कब संन्यास लेंगे, हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Abu Dhabi: CSK skipper MS Dhoni during the first cricket match of IPL 2020, at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, UAE, Saturday, Sept. 19, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI19-09-2020_000237B)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल रिटारमेंट पर कयास लगाये जा रहे हैँ, लेकिन धोनी ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में इसको और पेंचिदा बना दिया. धोनी ने कहा कि उन्होंने आईपीएल से संन्यास पर अब तक कुछ कहा ही नहीं है.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर टाटा आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर सभी को कयास लगाने का पूरा मौका दिया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर से जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस के दौरान पूछा गया तो उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस पर टिप्पणी नहीं की कि आईपीएल 2023 उनका आखिरी सीजन होगा या नहीं. धोनी के इस बयान पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया आयी है.

धोनी ने 4 बार जीता है आईपीएल का खिताब

4 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान एमएस धोनी का बयान उनकी रिटायरमेंट की अफवाहों पर बहस शुरू करने के लिए पर्याप्त था. यहां तक कि स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्री पैनल के सम्मानित विशेषज्ञ भी इससे अछूते नहीं थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बोलते हुए कहा कि केवल एमएस धोनी ही जानते हैं कि धोनी कब संन्यास लेंगे. मैंने पिछले साल कहा था कि वह इस साल खेलेंगे. मुझे नहीं पता कि वह अगले साल भी खेलेंगे या नहीं.

Also Read: LSG vs CSK, IPL 2023: बारिश की वजह से रद्द हुआ सीएसके और लखनऊ का मैच, एमएस धोनी को हुआ नुकसान
मोहम्मद कैफ ने कही यह बात

हरभजन ने आगे कहा कि हां, अगर वह अगले साल खेलेंगे तो फैंस उन्हें खेलते हुए देखकर खुश होंगे. उनके फैंस हमेशा उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी पर कहा कि माही अब खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटर के तौर पर खेल रहे हैं. वह टीम चुनते हैं. मैदान पर उतरते हैं. वह चाहते हैं कि उनकी कप्तानी में खेलने वाला हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे क्योंकि इससे टीम का काम आसान हो जायेगा.

सीएसके और लखनऊ का मैच हुआ रद्द

मैच की बात करें तो सीएसके और लखनऊ का मुकाबला बुधवार को एकाना स्टेडियम में बारिश की भेज चढ़ गया. हालांकि लखनऊ के लिए यह अच्छा ही रहा, क्योंकि लखनऊ 19.4 ओवर में 125 रन ही बना सका था. यह मुकाबला शुरू से ही सीएसके के पाले में जाता दिख रहा था. लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा. लखनऊ के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि कप्तान केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गये हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola