SRH vs RCB Weather-Pitch: बैटर या बॉलर कौन करेगा कमाल? बारिश बढ़ायेगा टीमों की टेंशन!

SRH vs RCB: IPL 2023 में आज (18 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए कैसी है पिच और मौसम का हाल.
SRH vs RCB Weather Pitch Report: आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में आज (18 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर चुकी है लेकिन उसके पास बाकी टीमों का काम खराब करने का मौका है. वहीं, आरसीबी के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है. प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए बैंगलोर को हर हाल में जीतना होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबतक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में 12 मुकाबले हैदराबाद के नाम रहे हैं. वहीं आरसीबी 9 मैच अपने नाम कर सकी है. वहीं दोनों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के भी खत्म हुआ है. ऐसे में आकंड़े के अनुसार हैदराबाद का पलड़ा आरसीबी पर भारी नजर आ रहा है.
हैदराबाद की राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिन गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 70 मैच हुए हैं. इनमें से 31 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
हैदराबाद में इन दिनों मौसम साफ है. काफी दिन से बारिश नहीं हुई है. गुरुवार को भी यही संभावना है कि पूरे दिन मौसम साफ रहेगा. दिन का तापमान 27 डिग्री से लेकर 38 के बीच रह सकता है. यहां ह्यूमिडिटी से भी खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 65वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




