RR vs SRH Head to Head: राजस्थान और हैदराबाद में किसका है पलड़ा भारी, यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs SRH: IPL 2023 में आज (7 मई) के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए हेड टू हेड आंकड़े में किस टीम का पलड़ा भारी है.
RR vs SRH Head to Head: IPL 2023 में आज (7 मई) के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने होंगी. इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं, अब हैदराबाद की टीम हार का बदला लेना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. तो चलिए जानते है कि किस टीम का पलड़ा भारी है और दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़े कैसे है.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबला खेले जा चुके हैं. जिसमें दोनों टीमों के हिस्से लगभग बराबरी से जीत-हार आई हैं. राजस्थान ने 9 मुकाबले जीते हैं तो हैदराबाद ने 8 मुकाबलों में बाजी मारी है. दोनों ही टीमों का हालिया प्रदर्शन भी एक जैसा नजर आ रहा है. यह टीमें इस सीजन के अपने-अपने पिछले 5 में से 4-4 मुकाबले गंवा चुकी है. ऐसे में आज के मैच में इन टीमों के बीच बराबरी की टक्कर नजर आने वाली है.
सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां पेसर्स और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलती है, जिसकी वजह से इस मैदान पर लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. जयपुर के स्टेडियम में आईपीएल का औसत स्कोर 148 रन का रहता है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के इस होम ग्राउंड में आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 197 रन है, जो मेजबान टीम के ही नाम दर्ज है. वहीं, इस मैदान का लोवेस्ट स्कोर 92 रन है, जोकि मुंबई इंडियंस ने बनाया है.
Also Read: RR vs SRH Dream 11: राजस्थान और हैदराबाद के ये प्लेयर्स आपको बनाएंगे मालामाल! यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 52वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










