ePaper

RR vs GT Dream11: इन प्लेयर्स को टीम में शामिल कर बने करोड़पति! यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

Updated at : 05 May 2023 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
RR vs GT Dream11: इन प्लेयर्स को टीम में शामिल कर बने करोड़पति! यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

RR vs GT: आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में आज (05 मई) राजस्थान रॉयल्स की टीम गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

RR vs GT Dream 11 prediction: आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में आज (5 मई) राजस्थान रॉयल्स की टीम गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर राजस्थान को पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं गुजरात को भी पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में दोनों टीमें जीत की राह पर लौटना चाहेगी. वहीं इस मैच से पहले आज हम आपको ड्रीम11 की बेस्ट टीम बताएंगे जिसके जरिए आप करोड़ों रुपये जीत सकते हैं.

पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइंट्स के बीच मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी जयपुर की पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा.

कब और कहां देखें मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का 48वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: RR vs GT: राजस्थान और गुजरात के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, जानिए कौन से 5 खिलाड़ी मैच में मचा सकते हैं धमाल
राजस्थान और गुजरात मुकाबले की बेस्ट Dream11 टीम

विकेटकीपर: संजू सैमसन

बल्लेबाज – जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, डेविड मिलर

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या

गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान

कप्तान – यशस्वी जायसवाल

उपकप्तान – शुभमन गिल

राजस्थान और गुजरात की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स:  जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस:  रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola