ePaper

LSG vs MI: ‘M’ फैक्टर के सामने मुंबई की टीम हुई फेल, जानिए कैसे किया मैच में कमाल

Updated at : 17 May 2023 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
LSG vs MI: ‘M’ फैक्टर के सामने मुंबई की टीम हुई फेल, जानिए कैसे किया मैच में कमाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत छीन ली है. लखनऊ ने मुंबई को पांच रनों से हरा दिया है. मुंबई की इस हार में सबसे बड़ी भूमिका ‘M’ फैक्टर ने निभाया.

विज्ञापन
undefined

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत छीन ली है. लखनऊ ने मुंबई को पांच रनों से हरा दिया है. मुंबई की इस हार में सबसे बड़ी भूमिका ‘M’ फैक्टर ने निभाया.

undefined

दरअसल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के दो खिलाड़ी मार्कस स्टोयनिस और मोहसिन खान ने जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई एक ने बल्ले से तो दूसरे ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया.

undefined

लखनऊ के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोयनिस ने मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली. स्टोयनिस ने अपनी पारी में 8 छक्के और 4 चौके लगाए.

undefined

स्टोयनिस की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तब लखनऊ की पारी ढगमगा रही थी. उस वक्त बैटिंग के लिए आए मार्कस ने पारी को संभाला और टीम को 177 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.

undefined

बल्लेबाजी के बाद लखनऊ के दूसरे M मोहसिन खान की गेंदबाजी में कमाल करने की थी. मैच का आखिरी ओवर मुंबई को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी. सभी को यकीन था कि मुंबई यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी क्योंकि क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड की विस्फोटक जोड़ी खेल रही थी.

undefined

पर ऐसा नहीं हुआ 1 साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे मोहसिन ने आखिरी ओवर में पूरा मैच ही पलट दिया. इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने मोहसिन ने सिर्फ 5 रन खर्च किए और लखनऊ को यह मुकाबला 5 रन से जीता दिया.

undefined

यह पहली बार नहीं है जब मोहसिन ने आईपीएल में लखनऊ के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. इससे पहले आईपीएल 2022 के दौरान भी मोहसिन खान ने अपने कमाल की गेंदबाजी के दमपर लखनऊ को कई मुकाबले जितावाए थे.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola