ePaper

IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni नहीं लेंगे संन्यास! रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

Updated at : 24 May 2023 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni नहीं लेंगे संन्यास! रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से शिकस्त दी. वहीं मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
undefined

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से शिकस्त देकर 10वीं बार फाइनल का टिकट कटाया. वहीं मैच के बाद फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

undefined

महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद कहा कि मैं नहीं जानता कि अगले साल मेरी वापसी आईपीएल में होगी या नहीं, लेकिन एक बात जरूर तय है कि वह हमेशा सीएसके के लिए तैयार रहेंगे.

undefined

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षा भोगले ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा कि क्या वह अगले साल आईपीएल में फिर से एक्शन में नजर आएंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि ‘मैं नहीं जानता (वापसी पर). मेरे पास अभी फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं. दिसंबर में मिनी ऑक्शन होगा. उस दौरान पता चलेगा कि मेरा फैसला क्या है. अभी से इसके लिए सिरदर्द क्यों लें.’’

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अभी 41 साल के हैं. अगर वह आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे तो वह 42 साल के हो जाएंगे. हालांकि धोनी के बयान के अनुसार फैंस को यही लग रहा है कि वह अगले सीजन में भी नजर आएंगे. धोनी इस सीजन घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. वह इसके बारे में कई मैच के बाद बता चुके हैं. वहीं उनकी घुटने की चोट की तस्वीर भी वायरल हुई थी. ऐसे में अगर उन्हें आईपीएल का अगला सीजन खेलना है तो उन्हें अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा.

undefined

हालांकि धोनी ने यह भी कहा है कि दिसंबर के महीने में मिनी ऑक्शन होना है. ऐसे में अब उस समय ही पता चलेगा कि सीएसके धोनी को रिटेन करती है या नहीं. वहीं फैंस यह भी कह रहे हैं कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह अचानक आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं.   

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola