IPL 2022 Points Table: धमाकेदार जीत के बाद राजस्थान टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे, देखें अन्य टीमों का हाल

Pune: Rajasthan Royals players celebrates the wicket of Abhishek Sharma of the Sunrisers Hyderabad during match 5 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) T20 cricket match between the Sunrisers Hyderabad and the Rajasthan Royals, at the MCA International Stadium in Pune, Tuesday, March 29, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_29_2022_000291A)
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने हैदराबाद को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज की है. इसके साथ ही संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम प्वाइंट लेकर टॉप पर पहुंच गयी है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में अबतक 5 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें टॉप की टीमों ने अपने मुकाबले गंवाये हैं, तो पिछले कुछ सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों ने शानदार जीत दर्ज की है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान की टीम प्वाइंट टेबल (IPL 2022 Points Table) में टॉप पर पहुंच गयी है.
राजस्थान की धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने हैदराबाद को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज की है. इसके साथ ही संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम प्वाइंट लेकर टॉप पर पहुंच गयी है. राजस्थान का नेट रन रेट सबसे बेहतर है. जबकि राजस्था के हाथों शर्मनाक हार मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच गयी है.
इन टीमों के एक बराबर अंक
प्वाइंट टेबल में नजर डालें तो दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स, चौथे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम है. सभी के प्वाइंट एक बराबर हैं.
Also Read: SRH vs RR, IPL 2022: संजू सैमसन के तूफान में उड़े सनराइजर्स, राजस्थान की 61 रनों की धमाकेदार जीत
इन टीमों ने गंवाये अपने पहले मुकाबले
आईपीएल 2022 में सभी 10 टीमों ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है. जिसमें नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात ने हराया, चेन्नई को केकेआर ने हराया, आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने और मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने हराया. नेट रनरेट के आधार पर लखनऊ की टीम चेन्नई, आरसीबी, मुंबई और हैदराबाद से आगे है.
Also Read: IPL 2022: राहुल तेवतिया एक क्रांति है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ, आयुष बदोनी को लेकर कह दी बड़ी बात
Also Read: IPL 2022: शुभमन गिल ने पकड़ा आईपीएल का सबसे बेहतरीन कैच, इविन लुईस को भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




