ePaper

IPL 2022, Orange Cap, Purple Cap: युजवेंद्र चहल ने फिर हासिल की पर्पल कैप, जानें किसको मिलेगा ऑरेंज कैप

Updated at : 17 May 2022 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022, Orange Cap, Purple Cap: युजवेंद्र चहल ने फिर हासिल की पर्पल कैप, जानें किसको मिलेगा ऑरेंज कैप

IPL 2022 Orange Cap Purple Cap राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा कर रखा है. 24 विकेट लेकर चहल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. जोस बटलर ने तीन शतक के साथ अब तक 13 मुकाबलों में 623 रन बनाये हैं. ऑरेंज कैप बटलर के पास है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 के लीग मुकाबले 22 मई को समाप्त हो जायेंगे. उसके बाद चार टीमों के बीच चार मुकाबले होंगे. प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों में से दो आखिरी मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी. प्लेऑफ की तस्वीर अब तक स्पष्ट नहीं है. गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है. तीन स्थानों के लिए जंग जारी है. ऑरेंज कैप जोस बटलर के पास है, जबकि पर्पल कैप का दावा युजवेंद्र चहल का है.

युजवेंद्र चहल का पर्पल कैप पर कब्जा

शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेले गये मुकाबले के बाद आरसीबी के गेंदबाज वानिंदु सहरंगा ने युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप छीन ली थी. लेकिन रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप पर फिर से कब्जा कर लिया है. युजवेंद्र चहल ने अब तक 13 मैच में 24 विकेट हासिल किये हैं और इस सूची में टॉप पर हैं.

Also Read: IPL 2022: ICC टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, पांच स्टार खिलाड़ी आईपीएल में हुए चोटिल
वानिंदु हसरंगा और चहल में कांटे की टक्कर

दूसरे नंबर पर 23 विकेट के साथ वानिंदु हसरंगा हैं. पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा 12 मैच में 22 विकेट चटकाकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने अब तक 13 मुकाबलों में 20 विकेट चटकाये हैं. कुलदीप यादव इस सूची में चौथे नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शामी हैं. शामी ने अब तक 18 विकेट हासिल किये हैं.

जोस बटलर टॉप स्कोरर

ऑरेंज कैप की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अब तक इस पर कब्जा जमाया हुआ है. जोस बटलर ने अब तक 13 मुकाबलों में 627 रन बनाये हैं. उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाया है. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं. केएल राहुल ने दो शतक और दो अर्धशतक के साथ अब तक 469 रन बनाये हैं.

Also Read: IPL 2022: ICC टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, पांच स्टार खिलाड़ी आईपीएल में हुए चोटिल
डेविड वॉर्नर तेजी से बना रहे हैं रन

दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 11 मुकाबलों में अब तक 427 रन बना लिये हैं. वॉर्नर इस सूची में तीसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. धवन ने अब तक 13 मुकाबलों में 421 रन बनाये हैं. पांचवें नंबर पर दीपक हुड्डा हैं, जिन्होंने 406 रन बनाये हैं. ऑरेंज कैप का प्रबल दावेदार जोस बटलर को ही माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola