IPL 2020 : दिल्ली पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद शमी, आईपीएल में तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

Dubai: Kings XI Punjab player Mohammad Shami bowling during the cricket match of IPL 2020 against Delhi Capitals, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000207B)
IPL 2020, DC vs KXIP, Mohammed Shami, Delhi, broke own record in IPL आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में पंजाब को हरा दिया. पंजाब की टीम ने टॉस जीता और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पंजाब के कप्तान केएल राहुल का यह फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली की टीम को 13 रन में ही तीन जोरदार झटका लगा. ओपनर शिखर धवन शून्य पर, पृथ्वी शॉ 5 रन और हेटमायर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.
IPL 2020 DC vs KXI : आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में पंजाब को हरा दिया. पंजाब की टीम ने टॉस जीता और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पंजाब के कप्तान केएल राहुल का यह फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली की टीम को 13 रन में ही तीन जोरदार झटका लगा. ओपनर शिखर धवन शून्य पर, पृथ्वी शॉ 5 रन और हेटमायर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.
पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दिल्ली की टीम पर कहर बनकर टूटे. शमी ने आईपीएल में अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में केवल 15 रन देकर टॉप के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. शमी ने पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट कराया. वहीं हेटमायर को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया.
Also Read: सहवाग ने चेन्नई की जीत पर की बड़ी टिप्पणी, कहा – ‘कर्ण-अर्जुन’ ने धौनी को बचा लिया, नहीं तो…
मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने 15 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ था. 2019 में शमी ने मुंबई के खिलाफ 21 रन देकर तीन विकेट लिये थे. जबकि उससे पहले 2019 में ही उन्होंने मोहाली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 रन देकर दो विकेट लिये थे.
Also Read: IPL 2020, DC vs KXIP: मैच से पहले दिल्ली को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा कई मैचों से हो सकते हैं बाहर
आईपीएल में मोहम्मद शमी ने अबतक 52 मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें 50 मैच में खेलने का मौका मिला. शमी ने 52 मैचों में 43 विकेट लिये हैं. आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं. मलिंगा ने आईपीएल में सबसे अधिक 170 विकेट लिये हैं. उसके बाद दूसरे नंबर पर अमित मित्रा हैं. अमित ने अब तक आईपीएल में 157 विकेट चटकाये हैं.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




