ePaper

IND vs AUS : भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये रवाना

Updated at : 11 Nov 2020 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS : भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये रवाना

IND vs AUS, IPL 2020, Indian cricket team, Australia tour भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे पर रवाना हो गयी जहां वह दो साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट शृंखला की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए हैं.

विज्ञापन

Indian cricket team Australia tour : भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे पर रवाना हो गयी जहां वह दो साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट शृंखला की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए हैं.

यह दौरा कोविड-19 महामारी के बीच हो रहा है. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, भारतीय टीम की वापसी. चलो नये तौर तरीकों को अपनाएं. भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे थे. अपनी टीमों का अभियान समाप्त होने के बाद वे राष्ट्रीय टीम के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षित वातावरण में चले गये.

टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अन्य सहयोगी स्टाफ पिछले महीने यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिये तैयार किये जैव सुरक्षित वातावरण में चले गये थे. मुंबई इंडियन्स को रिकार्ड पांचवां खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा और बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबर रहे इशांत शर्मा बाद में टीम से जुड़ेंगे. ये दोनों केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. रोहित को पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण किसी भी टीम में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें टेस्ट टीम में रखा गया.

रोहित ने अंतिम लीग मैच में वापसी करके सभी को चौंका दिया था और इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल में भी खेले थे. भारत के नंबर एक टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी टीम के दौरे पर जा रहे हैं. वह आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तीन नवंबर को चोटिल हो गये थे. बीसीसीआई ने नौ नवंबर को संशोधित टीम घोषित करते हुए कहा था, साहा की उपलब्धता पर बाद में फैसला किया जाएगा.

Also Read: आईपीएल 2020 में ये 10 नये खिलाड़ियों ने बिखेरी अपनी चमक, झारखंड के इशान का जलवा

भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलेगी. वनडे और टी20 शृंखला 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी. बहु प्रतीक्षित टेस्ट शृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगी. कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी गयी है.

उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी के पहले सप्ताह में मां बनने वाली हैं. भारतीय टीम सिडनी पहुंचेगी जहां वह 14 दिन तक पृथकवास पर रहेगी. इस दौरान हालांकि उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी गयी है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola