ePaper

GT vs SRH IPL 2022: राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात को दिलायी जीत, उमरान के 5 विकेट बेकार

Updated at : 28 Apr 2022 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs SRH IPL 2022: राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात को दिलायी जीत, उमरान के 5 विकेट बेकार

Mumbai: Gujarat Titans players celebrate the wicket of Kane Williamson, captain of Sunrisers Hyderabad during the 40th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Gujarat Titans and the Sunrisers Hyderabad, at Wankhede stadium in Mumbai, Wednesday, April 27, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_27_2022_000210B)

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया. एक रोमांचक मुकाबले में राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर यह मुकाबला जीताया. उन्होंने केवन 11 गेंद पर 31 रन की पारी खेली और 196 के लक्ष्य के जवाब में 199 रन तक पहुंचा दिया.

विज्ञापन

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया. यह गुजरात टाइटंस की सातवीं जीत है और टीम 14 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. मैच के हीरो फिरकी के जादूगर राशिद खान रहे. लेकिन उन्होंने गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से कमाल दिखाया है.

उमरान मलिक ने चटकाए 5 विकेट 

राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी है. राशिद खान ने मार्को जेन्सेन के ओवर में तीन छक्के लगाये. आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी, लेकिन राशिद खान ने छक्का जड़ दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सभी पांच विकेट चटकाए. हार के बावजूद इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच में दिया गया.

Also Read: IPL 2022: जोस बटलर टॉप स्कोरर ही नहीं आईपीएल 2022 के सिक्सर किंग भी हैं, जमा चुके हैं इतने छक्के
आखिरी ओवर में गुजरात को चाहिए थे 22 रन

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार थी. आखिरी ओवर लेकर मार्को जेन्सेन आए थे. क्रीज पर राहुल तेवतिया थे. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन लिये. अब क्रीज पर राशिद खान थे. उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया. चौथी गेंद पर कोई भी रन नहीं बना. फिर पांचवी और छठी गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया. गेंदबाजी में राशिद खान को आज एक भी सफलता नहीं मिली.

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये थे 195 रन

इससे पहले टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और एडन मार्कराम के अर्धशतक की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. आखिर में आए युवा शशांक सिंह ने सभी को काफी चौंकाया. उन्होंने 6 गेंद पर 25 रन बना डाले. इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया. उनकी इस पारी की दम पर ही हैदराबाद 195 रन बना सका.

Also Read: IPL 2022: विराट कोहली को आईपीएल छोड़ देनी चाहिए, टीम इंडिया के पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री ने दी खास सलाह
राशिद खान ने जड़े लगातार तीन छक्के

जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को आज अच्छी शुरुआत मिली. एक छोर से ऋद्धिमान साहा लगातार हिट कर रहे थे, दूसरी छोर से शुभमन गिल संभलकर खेल रहे थे. 69 के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका लगा. साहा ने शानदार 68 रन बनाए. उसके बाद राहुल तेवतिया ने 21 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली. सबसे बड़ा कमाल राशिद खान ने किया, जिन्होंने 11 गेंद पर 31 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के लगाए. उनके दम पर ही गुजरात यह मुकाबला जीत सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola