जब धौनी की टीम को छोड़ मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करने लगी बेटी जीवा, हिटमैन ने वीडियो शेयर कर साक्षी धौनी से कही थी ये मजेदार बात

Updated at : 16 Jun 2021 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
जब धौनी की टीम को छोड़ मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करने लगी बेटी जीवा, हिटमैन ने वीडियो शेयर कर साक्षी धौनी से कही थी ये मजेदार बात

वहीं एक समय धौनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नई फैन बन चीयर करते नजर आयी थीं. जीवा, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रही थीं

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल इतिहास में दो सबसे मजबूत टीमों में से एक रहे हैं. आईपीएल के अब तक खेले गए 13 सीजन में से इन दोनों टीमों ने 8 बार खिताब जीता है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस ने जहां 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है तो महेन्द्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की टीम भी तीन बार चैंपियन बनी है. CSK और MI के टूर्नामेंट में एक दुसरे के कड़े प्रतिद्वंदी भी हैं. मुंबई ने उन्होंने येलो आर्मी के खिलाफ एक रन से आईपीएल 2019 का फाइनल जीता था.

MI और CSK दोनों डगआउट स्टार खिलाड़ियों से भरे हुए हैं, जिनमें MS धोनी और रोहित शर्मा के परिवार भी शामिल हैं. धौनी की ज़ीवा भी ने आईपीएल 2018 के बाद से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. वहीं एक समय धौनी की बेटी जीवा भी मुंबई इंडियंस की नई फैन बन चीयर करते नजर आयी थीं. जीवा रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रही थीं और इसका वीडियो मुंबई के कप्तान ने खुद टि्वटर पर खुद इस बात की जानकारी दी थीं.

Also Read: दो दोहरा शतक लगाने के बावजूद नहीं मिली टीम में जगह, राहुल-मयंक समेत इन 5 खिलाड़ियों का WTC Final खेलने का सपना रहा गया अधूरा

हिट मैन रोहित शर्मा ने साल 2018 में टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, इसमें दिखाया गया है कि जीवा तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चीयर कर रही है. रोहित शर्मा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को भी टैग करते हुए लिखा था कि मुंबई के पलटन में एक और फैन शामिल हुआ. बता दें कि आईपीएल 2020 के बाद से जीवा और साक्षी सीएसके डगआउट का हिस्सा नहीं थें हालाँकि, वे घर से तीन बार के चैंपियन का समर्थन करना जारी रखते हैं, जबकि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा आईपीएल 2020 में एमआई के बायो-बबल का हिस्सा थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola