ePaper

IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Virat Kohli खेल सकते हैं पहला मुकाबला

Updated at : 18 Mar 2024 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: VIRAT KOHLI

IPL 2024: VIRAT KOHLI

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छी खबर निकल के सामने आ रही है कि टेसम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले में विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

IPL 2024 को शुरू होने में कुछ दिन शेष रह गए हैं. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छी खबर निकल के सामने आ रही है कि टेसम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले में विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

IPL 2024: विराट खेल सकते हैं पहल मुकाबला

संभावना जताई जा रही है कि विराट कोहली जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विराट कोहली एक कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं.  इस वीडियो में एक फैन विराट कोहली से पूछते हैं कि कैसे हो सर, इस सवाल के जवाब में विराट कोहली कहते हैं मैं बढ़िया, आप ठीक हो ना.  

IPL 2024: IND vs ENG टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे  विराट

भारतीय कुछ समय पहले इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही थी. खेले गए टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से आपणे नाम कर लिया था. इस मुकाबले में विराट कोहली ने पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए मुकाबले से दूर रहना उचित समझा. जिसके बाद उन्होंने खुद सबको ये बात बताई की वो और अनुष्का एक बार फिर से माता-पिता बने हैं. उनके घर एक पुत्र का जन्म हुआ है. जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है. वहीं अब ये बात निकल के सामने आ रही है की विराट कोहली आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं.

IPL 2024 का शेड्यूल

  1. 22 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – चेन्नई.
  2. 23 मार्च 2024 – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मोहाली.
  3. 23 मार्च 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता.
  4. 24 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर.
  5. 24 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद.
  6. 25 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स – बेंगलुरु.
  7. 26 मार्च 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस – चेन्नई.
  8. 27 मार्च 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस – हैदराबाद.
  9. 28 मार्च 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर.
  10. 29 मार्च 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – बेंगलुरु.
  11. 30 मार्च 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – लखनऊ.
  12. 31 मार्च 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – अहमदाबाद.
  13. 31 मार्च 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – विजाग.
  14. 01 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – मुंबई.
  15. 02 अप्रैल 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु.
  16. 03 अप्रैल 2024 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – विजाग.
  17. 04 अप्रैल 2024 – गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स – अहमदाबाद.
  18. 05 अप्रैल 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – हैदराबाद.
  19. 06 अप्रैल 2024 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – जयपुर.
  20. 07 अप्रैल 2024 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई.
  21. 07 अप्रैल 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात जायंट्स – लखनऊ.
विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola