27.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

IPL 2024: Rinku Singh के शॉट से बच्चे को लगी चोट, माफी के तौर पर दिया नायाब तोहफा

IPL 2024: रिंकू ने आईपीएल की शुरुआत से पहले केकेआर के कैंप में बैटिंग करते हुए छक्का लगाया. यह गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी. इसके बाद रिंकू उस बच्चे से मिले और उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ भी दिया.

IPL 2024 की तैयारी शुरू हो गई है. लगभग सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला मुकाबला आईपीएल 2023 की गत चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के साथ खेला जाएगा. ये मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकबला SRH और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. जिसे देखते हुए रिंकू सिंह नेट्स पर काफी पसीना बहा रहे हैं. वहीं केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रिंकू सिंह शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं.  शॉट लगाने के क्रम में उनके एक शॉट से बच्चे को चोटिल हो गया. रिंकू ने आईपीएल (IPL 2024) की शुरुआत से पहले केकेआर के कैंप में बैटिंग करते हुए छक्का लगाया. यह गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी. इसके बाद रिंकू उस बच्चे से मिले और उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ भी दिया.

IPL 2024: रिंकू सिंह ने बच्चे से मांगी माफी

रिंकू ने आईपीएल (IPL 2024) की शुरुआत से पहले केकेआर के कैंप में बैटिंग करते हुए छक्का लगाया. यह गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी. इसके बाद रिंकू उस बच्चे से मिले और उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ भी दिया. वीडियो में रिंकू सिंह बच्चे से माफी भी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. रिंकू के साथ केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर भी थे, जिन्होंने बच्चे को कोलकाता नाइट राइडर्स की टोपी भेंट की. टोपी में अभिषेक नायर और रिंकू सिंह ने आपणे ऑटग्रैफ भी दिया.

IPL 2024: आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने किया था शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद वह बहुत लोकप्रिय हुए. इसके बदौलत उन्हें भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम में जगह मिली. फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. रिंकू ने भारतीय टीम के तरफ से हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं भारत के टी20 मैचों में भी रिंकू का बल्ला जमकर चला था. अब आईपीएल में एक बार फिर से रिंकू मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए तैयार है. रिंकू ने बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन किया। रिंकू ने डेब्यू के बाद 15 मैच में 356 रन बनाए हैं. उसका स्ट्राइक रेट 176.23 और 89 का औसत रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें