IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका के इस युवा खिलाड़ी से ‘नो लुक शॉट’ सीखना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव, देखें VIDEO

IPL 2023 Suryakumar Yadav: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की पावर-हिटिंग से काफी प्रभावित है. सूर्या ने एमआई टीवी पर पोस्ट की गई ब्रेविस के साथ बातचीत में कहा कि ‘मैं आपसे ‘नो लुक शॉट’ सिखना चाहता हूं.’
IPL 2023 Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लिग (आईपीएल) के 16वें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है. आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है. वहीं भारत के स्टार आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की पावर-हिटिंग क्षमता से प्रभावित है और इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में वह मुंबई इंडियन्स के अपने साथी खिलाड़ी से ‘नो लुक शॉट’ सिखना चाहते है.
सूर्या ने एमआई (मुंबई इंडियंस) टीवी पर पोस्ट की गई ब्रेविस के साथ बातचीत में कहा, ‘मैं कभी-कभी आपको (ब्रेविस) कॉपी करने की कोशिश कर रहा हूं. जिस तरह से आप बल्लेबाजी करते हैं. आपको मुझे एक बात सिखानी होगी, आप कैसे करते हैं कि नो-लुक शॉट, नो-लुक सिक्स लगाते है. मैं बस आपसे यही सीखना चाहता हूं.’ इसके जवाब में ब्रेविस ने कहा, ‘मेरे लिए यह सम्मान की बात होगी, लेकिन मुझे आपसे बहुत सारे शॉट सीखने में भी खुशी होगी. मजेदार बात यह है कि मेरा नो-लुक शॉट बस हो जाता है, यह अजीब है लेकिन मुझे नहीं पता कि यह बस हो जाता है.’
📽️ Watch the whole conversation on our YouTube channel 👇 https://t.co/qIpl10mjna
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 7, 2023
भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच मे सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा. सूर्या ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा. यह उनका टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक है. इसी के साथ वह 2023 में भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ सुर्या टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया है.
Also Read: IND vs SL 3rd T20 Live Score: श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा, थिक्षणा 2 रन बनाकर आउट, SL-135/8 (16)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










